फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family missing from Kanpur, searching operation held in Jhansi

यूपी: कानपुर से निकला पूरा परिवार लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 15 Jul 2019 03:58 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 15 Jul 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
Family missing from Kanpur, searching operation held in Jhansi
परिवार गायब - फोटो : Amar Ujala

कानपुर से कार में सवार होकर इलाहाबाद को निकला पूरा परिवार लापता हो गया। ये लोग 12 जुलाई को घर से निकले थे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी न मिलने पर परिजनों ने झांसी पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए स्वॉट टीम, सर्विलांस व कई थाने की पुलिस लगा दी गई है। पुलिस टीमों ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


12 जुलाई को कानपुर के सीसामऊ निवासी अजीत केसरवानी, पत्नी लक्ष्मी, पुत्र आदि, यश व माही के साथ इलाहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घर से जाते समय वह अपने भाई को घर में मछलियों को दाना डालने के लिए कहकर चले गए थे। दोपहर में वे भाई के घर पहुंचे तो ताला लगा था। चाबी के लिए कई बार फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने भाभी के मोबाइल नंबर पर भी संपर्क करते रहे, लेकिन यहां भी बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


भाई व परिजनों ने सोचा शायद मोबाइल डिस्चार्ज या नेटवर्क परेशानी की वजह से फोन नहीं लग पा रहा होगा। कई घंटे बीतने के बाद पुन: परिजनों ने संपर्क किया, लेकिन इसके बाद भी बात नहीं हो सकी। कई घंटे बीतने के बाद परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने सीसामऊ पुलिस से शिकायत की, जहां पड़ताल के दौरान लोकेशन झांसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, परिजन लगातार संपर्क करते रहे, लेकिन किसी भी तरह की जानकारी न मिलने के बाद रविवार को उनके भाई अजय केसरवानी ने परिजनों के साथ झांसी आकर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय के साथ सर्विलांस व कई थानों की पुलिस लगा दी गई है।

आखिर लोकेशन मिली चित्रा चौराहा

पुलिस की पड़ताल में आखिरी लोकेशन चित्रा चौराहा स्थित एक होटल के पास मिली है। पुलिस ने उक्त होटल में पहुंचकर जांच की, लेकिन यहां भी पता नहीं चल सका। पुलिस ने होटल के रजिस्टर व सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। वहीं, देर रात पुलिस महानगर के होटलों में जानकारी लेती रही।


खाने व कपड़े का है कारोबार

लापता अजीत केसरवानी का कानपुर में कपड़े व खाने का कारोबार है। कपड़े का एक शोरूम गोविंद नगर व फास्ट फूड की दुकान स्वरूपनगर में है।

7.23 पर टोल प्लॉजा से निकली कार

पड़ताल करने पर पता चला कि परिजन झांसी की तरफ आए हैं, क्योंकि मोंठ स्थित सेमरी टोल प्लॉजा पर 12 जुलाई की रात 7.23 बजे कार की इंट्री है। सीसीटीवी कैमरे में भी कार निकलते कैद हुई है। पुलिस भी मामले को गंभीर मानते हुए पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed