फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fall ceiling of super specialty block collapsed

Jhansi News: भरभराकर गिरी सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की फॉल सीलिंग

Sat, 29 Mar 2025 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fall ceiling of super specialty block collapsed

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आग बुझाने के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की पोल स्प्रिंकलर सिस्टम की जांच में ही खुल गई। बृहस्पतिवार को जैसे ही स्प्रिंकलर से पानी निकलना शुरू हुआ तो पाइपलाइन में लीकेज के कारण चौथी मंजिल के आईसीयू और पांचवीं मंजिल के स्टाफ रूम समेत कई जगहों की फॉल सीलिंग भरभराकर गिर पड़ी।

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। यहां पर नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की अलग-अलग यूनिट बनी हुई हैं। हर विभाग का अलग-अलग ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक बना हुआ है।
विज्ञापन




वर्ष 2019 में ये ब्लॉक शुरू हुआ था। उसके बाद बारिश में अक्सर फॉल सीलिंग गिरने के मामले सामने आते रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आग के सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही थी। निजी एजेंसी का स्टाफ जांच कर रहा था कि ब्लॉक में फायर अलार्म बजता है या नहीं। इसके अलावा स्प्रिंकलर सिस्टम से पानी निकलता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्प्रिंकलर सिस्टम की जांच के दौरान पाइपलाइन में लीकेज हुआ और आईसीयू से लेकर स्टाफ रूम तक में पानी गिरना शुरू हो गया। सेंट्रल आईसीयू, न्यूरो सर्जरी विभाग के स्टाफ रूम में फॉल सीलिंग भरभराकर गिरनी शुरू हो गई। इससे अफरातफरी फैल गई। बचाव के लिए स्टाफ इधर-उधर भागने लगा। मामले की सूचना अधिकारियों को भी दी गई। बताया गया है कि पानी बिजली के बोर्डों और कुछ उपकरणों में भी चला गया है।




वर्जन



फॉल सीलिंग की जल्द ही मरम्मत करवा दी जाएगी। लीकेज की पहले से ही जानकारी थी, इसलिए उपकरण हटवा लिए गए थे, कोई नुकसान नहीं हुआ है। - डॉ. मयंक सिंह, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed