फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fake pass make in Lock Down

लॉकडाउन के फर्जी बना लिए पास

Thu, 02 Apr 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
fake pass make in Lock Down
झांसी। लॉकडाउन के लिए दूसरे की आईडी नंबर पर फर्जी पास बनाने और उस पर एडीएम के हस्ताक्षर व मुहर लगाने के मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी ने अपने पास में खुद को रिपोर्टर व कैमरामैन बता रखा है। पुलिस ने संबंधित फर्जी लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबाद थाने में दी तहरीर में प्रभारी जनसूचना अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पात्रों को जिलाधिकारी की अनुमति पर एडीएम पास जारी कर रहे हैं। जिलाधिकारी के व्हाट्सएप पर कुछ प्रेस रिपोर्टर के पास भेजे गए हैं, जो दूसरे की आईडी पर फर्जी तरीके से बनाए गए हैं। इस पासों में एडीएम के हस्ताक्षर व मुहर फर्जी तरीके से लगाई गई है। जिन आईडी नंबरों का जिक्र है उन पर पात्रों के पहले ही पास जारी हो चुके हैं। इसमें अरविंद कुमार रायकवार ने एक पोर्टल का डायरेक्टर, नवल किशोर ने कैमरामैन, राजेंद्र कुमार अहिरवार ने एंकर, राहुल अहिरवार, सुमित कुमार, शिवम कुमार, जयप्रकाश व जयदीप रजक नेे पद के सामने खुद को प्रेस रिपोर्टर लिख रखा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed