फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake crop cutting accuse again rajaswa worker and nirichak

राजस्वकर्मी और राजस्व निरीक्षक पर फर्जी क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट लगाने का आरोप , भाकियू ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 14 Feb 2021 02:08 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Fake crop cutting accuse again rajaswa worker and nirichak
बैठक में भाकियू नेता (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में राजस्वकर्मी और राजस्व निरीक्षक पर फर्जी क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट लगाने का आरोप लगा कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया कि ग्राम गदयाना में राजस्वकर्मी व राजस्व निरीक्षक ने बीमा कंपनी से साठगांठ कर फर्जी क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट लगा दी है। जिसमें कई किसानों के फर्जी हस्ताक्षर हैं। इसमें एक किसान की तो पांच वर्ष पहले मौत हो गई। इससे रिपोर्ट की हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही जनपद में रेलवे विभाग द्वारा अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर रेलगाड़ियां बंद कर दी गई हैं। जिनका शीघ्र ही स्टेशनों पर स्टॉपेज कराया जाए। बीना- झांसी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन चलाई जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा कई किसानों को अब तक फसल बीमा व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिली है। साथ ही कई नहरों में टेल तक पानी नहीं पहंचा है। इनमें महरौनी में जामनी, गोविंद सागर बांध की नहरों को प्रमुख रूप से चलाया जाए। वहीं भारतीय किसान यूनियन की बैठक जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा ने कहा कि जिले से 21-21 किसानों की टोलियां दिल्ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शब्बीर खान मंसूरी ने कहा कि यह आंदोलन किसानों का ही नहीं बल्कि मजदूर मध्यम वर्ग के साथ-साथ सभी देशवासियों का है। पहाड़ सिंह, हरदेव पटेल, नन्नेराजा यादव, शब्बीर खान मंसूरी, सौरभ माथुर, रामकुमार, पहाड़ सिंह, सोबरन सिंह, लक्ष्मण सिंह के हस्ताक्षर हैं। उधर, सिंचाई के लिए पानी की जरूरत को ध्यान में रख कर दिए गए ज्ञापन में प्रांत उपाध्यक्ष केहर सिंह बुंदेला, अभिलाष चंद्र, सोहन लाल विश्वकर्मा, पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, रामपाल सिंह, दीपक ने कहा कि मार्च तक नहरों को सुचारु रुप से चलाया जाए। जिससे फसलों को पर्याप्त मात्रा में पानी दिया जा सके। संघ ने किसानों की पानी की समस्या के निस्तारण कराए जाने की मांग को लेकर भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed