फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Facilities will be available in Panchayat Bhawan like mini secretariat from October

अक्तूबर से मिनी सचिवालय की तरह मिलेंगी पंचायत भवन में सुविधाएं

Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Facilities will be available in Panchayat Bhawan like mini secretariat from October
झांसी। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पंचायतीराज विभाग के कार्यों की मंडलीय समीक्षा की और निर्देश दिए कि जिन पंचायत भवनों का निर्माण कार्य बकाया रह गया हो, उन्हें इसी माह पूरा कर लें। ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंचायत भवन अक्तूबर से मिनी सचिवालय की तरह कार्य करने लगेंगे और ग्रामीणों को प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सर्किट हाउस में समीक्षा के दौरान पंचायतीराज मंत्री ने सामुदायिक शौचालय निर्माण, आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए कार्यों, हैंडपंप रीबोर और मरम्मत, केंद्र और राज्य सरकार से मिले पैसे से गुणवत्तापूर्वक कार्य कराने के निर्देश दिए। विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत ने क्षेत्र में हैंडपंप रीबोर करने में कर्मचारियों की लापरवाही के बारे में बताया। इस पर उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए कि क्षेत्र में निरीक्षण कर रिपोर्ट विधायक को उपलब्ध कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी जेआर गौतम ने विभिन्न निर्माण कार्यों को एलबम के जरिये बताया। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने प्रत्येक विकासखंड स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने के बारे में बताया। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला पंचायत की आय बढ़ाएं। क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा दें, जिससे आय बढ़ेगी।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार गौतम, उपनिदेशक पंचायत, तीनों जिलों के जिला पंचायत राज अधिकारी, एडीओ पंचायत, अपर मुख्य अधिकारी आदि मौजूद रहे।
ग्राम भोजला में पंचायत भवन देखा
पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ग्राम भोजला में बने पंचायत भवन का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की। सामुदायिक शौचालय के संचालक के लिए महिलाओं के कार्यों की सराहना की। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया और सामुदायिक शौचालय के पास पौधरोपण किया। इस मौके पर विधायक राजीव सिंह पारीछा, बिहारी लाल आर्य, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed