फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   facebook id hack in only six minutes

महज छह मिनट में हैक हो रही फेसबुक आईडी

Thu, 30 Jan 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
facebook id hack in only six minutes
facebook id hack in only six minutes
झांसी। साइबर अपराधी सिर्फ 6 मिनट के भीतर फेसबुक आईडी हैक कर लेते हैं। यह सभी अकाउंट मोबाइल नंबर पासवर्ड रखने वालों के ही हैक किए गए। इसके बाद एकाउंट के फ्रेंड लिस्ट में जाकर एक-एक कर मदद के नाम पर रकम मांगते हैं। साइबर सेल की पड़ताल में पता चला है कि आईडी उड़ीसा के कई जिलों से हैक की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने ठगी करने के लिए अपने नए-नए जाल बिछाना शुरू कर दिए हैं। कई तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसाकर रुपये भी खाते से निकाल लेते हैं। अब लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों से ही रकम वसूलने का सिलसिला चल रहा है। जनवरी माह में ही अब तक 40 लोगों की आईडी हैक कर ली गई। शिकायत पर पुलिस व साइबर सेल की जांच में कई परतें खुल रही हैं। पता चला है कि मोबाइल नंबर के पासवर्ड डालने वाले अकाउंट ही हैकरों के निशाने पर हैं। अपराधी सिर्फ 6 मिनट के भीतर पासवर्ड चोरी कर अकाउंट हैक कर लेते हैं। अकाउंट के अंदर जाकर फ्रेंड लिस्ट खंगालने के बाद एक-एक कर मेसेज कर रुपये मांगे जाते हैं। पड़ताल में पता चला है कि सभी हैकर उड़ीसा के जिलों से ही आईडी हैक कर रहे हैं।
विज्ञापन

दस हजार से ज्यादा नहीं मांगते
फेसबुक हैकर आईडी को हैक करके उसके नाम की दूसरी आईडी बना रहे हैं। इसके बाद दोस्तों को अपने अकाउंट में एड करके रुपये की डिमांड करते हैं। हैकरों की डिमांड दो से दस हजार रुपये तक की है। जिसके चलते सामने वाला व्यक्ति पैसे देने से भी नहीं हिचकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
- मोबाइल नंबर के पासवर्ड कतई न रखें।
- अंजान व्यक्ति को कोई ओटीपी कभी नहीं बताएं।
- किसी के भेजे गए लिंक पर कभी भी बिना पुष्टि क्लिक न करें।
- किसी के कहने पर कोई एप अपने मोबाइल में इनस्टॉल न करें।
साइबर क्राइम को रोकने के लिए फेसबुक के जरिये अब तक हुई ठगी के मामलों में फेसबुक व पेटीएम से यूजर के अकाउंट की टेक्निकल जानकारी मांगी गई है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। इन सभी मामलों को गंभीरता से लिया गया है। मामलों को सुलझाने के लिए एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed