फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   eye on vehicle rajestration

वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर वाणिज्य विभाग की नजर

Wed, 17 Jun 2015 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 17 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग आरटीओ कार्यालय में होने वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर नजर जमाए हुए है। विभाग को सूचना मिल रही है कि प्रदेश में कई जगह टैक्स बचाने के लिए फर्जी बिलों पर रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। इससे राजस्व का नुकसान रहा है।
विज्ञापन




वाणिज्य कर विभाग को हाल में ही मुरादाबाद व नजीमाबाद में जांच के दौरान पता लगा कि स्थानीय आरटीओ कार्यालय में 199 स्कूटर व बाइक के जो पंजीकरण हुए हैं, उनमें फर्जी बिलों का प्रयोग किया गया है। वाहन खरीदने वालों ने असली की जगह फर्जी बिल बनवाकर आरटीओ कार्यालय में प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लिया गया। इस खुलासे के बाद कमिश्नर वाणिज्य कर ने सभी जोन अफसरों को अपने यहां के आरटीओ कार्यालय में संपर्क कर पंजीकरण के बिलों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू डिप्ट कुमार ने बताया कि संबंधित एजेंसियां जिन बिलों पर टैक्स जमा कर रही हैं। उन बिलों के आधार पर आरटीओ कार्यालय में जमा बिलों से टेस्ट चेकिंग कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए आरटीओ कार्यालय के अफसरों के साथ पत्राचार शुरू कर दिया गया है। पत्राचार के माध्यम से टेस्ट चेकिंग के लिए अधिकारियों से सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed