फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Extension of the third line, 17 trains will not pass through Mathura

Jhansi News: तीसरी लाइन का विस्तार, मथुरा से होकर नहीं गुजरेंगी 17 ट्रेनें

Tue, 22 Jul 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Extension of the third line, 17 trains will not pass through Mathura

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। आगरा मंडल के बाद मथुरा जंक्शन पर बिछाई गई तीसरी लाइन के कट कनेक्ट का काम किया जा रहा है। इस कारण 31 जुलाई से दो अगस्त तक 17 ट्रेनों को वाया गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर गुजारा जाएगा। वहीं, 22 जुलाई से पांच अगस्त तक ट्रेनों को 45 से 85 मिनट तक की देरी से निजामुद्दीन-मथुरा-आगरा कैंट के बीच होकर गुजारा जाएगा।



नई दिल्ली-मथुरा जंक्शन-आगरा कैंट होकर झांसी आने वाली ट्रेन क्रमांक 20848 दुर्ग-ऊधमपुर सुपरफास्ट एक अगस्त को, ट्रेन 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस 31 जुलाई और एक अगस्त को, ट्रेन 40424 फिरोजपुर-शिवनी पातालकोट एक्सप्रेस, ट्रेन 12190 महाकौशल एक्सप्रेस, ट्रेन 12716 सचखंड एक्सप्रेस एक और दो अगस्त को, ट्रेन 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस एक अगस्त को, ट्रेन 22868 दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस दो अगस्त को वाया गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर अपने गंतव्य को रवाना होंगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार, ट्रेन क्रमांक 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति 31 जुलाई को, ट्रेन 12192 श्रीधाम संपर्क क्रांति एक अगस्त को, ट्रेन 12715 सचखंड एक्सप्रेस एक अगस्त को, ट्रेन 12617 मंगला एक्सप्रेस 31 जुलाई को, ट्रेन 12625 केरल एक्सप्रेस 31 जुलाई को, ट्रेन 20807 हीराकुंड सुपरफास्ट एक अगस्त को, ट्रेन क्रमांक 18478 कालिंगा उत्कल एक्सप्रेस एक और दो अगस्त को, ट्रेन क्रमांक 14318 लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस एक अगस्त को, ट्रेन क्रमांक 19325 इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस एक अगस्त को और ट्रेन 18477 कालिंगा उत्कल एक्सप्रेस 31 जुलाई को गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, 11078 झेलम एक्सप्रेस वाया निजामुद्दीन-मथुरा-आगरा कैंट होकर गुजारा जाएगा पर यह ट्रेन 22 जुलाई को 45 मिनट, 23 से 26 जुलाई तक एक घंटा और 27 से 31 जुलाई और पांच अगस्त को एक घंटा 25 मिनट देरी से रवाना की जाएगी। 12190 महाकौशल एक्सप्रेस 27 से 31 जुलाई और पांच अगस्त को 35 मिनट समेत कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी। यह जानकारी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed