{"_id":"6b0b40fb3bc6dc1f90032730","slug":"expired-medicines-found-at-drug-house-jhansi-news-c-11-jhs1019-924816-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ड्रग हाउस में मिलीं मियाद खत्म हो चुकी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ड्रग हाउस में मिलीं मियाद खत्म हो चुकी दवाएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम ने निरीक्षण के दौरान जिला ड्रग वेयरहाउस में दो साल पहले मियाद खत्म हो चुकी दवाएं मिलने, दवाओं के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त कूलिंग की व्यवस्था न होने और टीकाकरण की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने की जानकारी दी है।
शनिवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के सामने पेश की गई रिपोर्ट में टीम ने इन कमियों को उजागर किया। रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (एनसीवीबीडीसी) की निदेशक डॉ. तनु जैन के नेतृत्व में सीआरएम की 16 सदस्यीय टीम 22 नवंबर को झांसी पहुंची थी। टीम ने 26 नवंबर तक मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और जिला ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के सामने निरीक्षण की रिपोर्ट रखी गई।
टीकाकरण में सुधार की जरूरत, कुष्ठ रोग की पहचान में भी लापरवाही
टीम ने झांसी में टीकाकरण की स्थिति को भी असंतोषजनक बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, मीजल्स का टीकाकरण 89 और विटामिन-ए का कवरेज 86 फीसदी मिला। टीम ने इसे निर्धारित 95 फीसदी के स्तर तक पहुंचाने की जरूरत बताई। आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत में पता चला कि वे घर-घर संपर्क के दौरान लोगों से कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में जरूरी पूछताछ नहीं करती हैं। इसके अलावा इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी प्रशिक्षण देने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
आईसीयू में बैटरी बैकअप नहीं, एंबुलेंस के लिए करना पड़ता है इंतजार
निरीक्षण में जिला अस्पताल की आईसीयू में बैटरी बैकअप की व्यवस्था नहीं मिली। टीम ने इसे गंभीर कमी बताते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत जताई। आशा कार्यकर्ताओं को मलेरिया की जांच के लिए मरीजों को सीएचसी या पीएचसी ले जाना पड़ता है। टीम ने सुझाव दिया कि आशाओं को मलेरिया जांच किट उपलब्ध कराई जाएं, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही जांच हो सके। धमना पीएचसी पर भी एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जरूरत बताई गई। स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि एंबुलेंस के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है।
लखनऊ में बैठक के दौरान झांसी के सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी, जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. आरके सक्सेना और महिला जिला अस्पताल के डॉ. राजनारायण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि टीम ने जो खामियां बताई हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा। प्रमुख सचिव के निर्देशों का भी सख्ती से पालन कराया जाएगा।
बॉक्स
मेडिकल कॉलेज के पांच विभागों में नहीं मिला आपसी तालमेल
झांसी। सीआरएम टीम को मेडिकल कॉलेज के पांच प्रमुख विभागों के बीच बेहतर समन्वय की कमी मिली। रिपोर्ट में स्त्री रोग, बाल रोग, एनेस्थीसिया, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक विभाग के बीच तालमेल की कमी का उल्लेख किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि यदि विभागों के बीच तालमेल की कमी सामने आई है तो जल्द ही विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर इसे दूर कराया जाएगा। ब्यूरो