फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Expensive trains and expensive mobile are hobbies, we are young people to fly in the sky

महंगी गाड़ियों और महंगे मोबाइल का शौक रखते हैं, युवा हैं हम आसमां में उड़ने का जोश रखते हैं

Thu, 12 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Expensive trains and expensive mobile are hobbies, we are young people to fly in the sky
झांसी। अंतराराष्ट्रीय युवा दिवस हर वर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन युवाओं द्वारा समाज की भलाई के लिए किए गए प्रयासों को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। युवाओं के प्रयासों और सहयोग की बात करें तो झांसी के युवा भी आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि बेशक महंगी गाड़ियों और मोबाइल का शौक है लेकिन उनमें आसमां में उड़ने का जोश भी खूब है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में रहने वाली छात्रा राशी श्रीवास्तव का कहना है कि लोग समझते हैं कि आज का युवा सिर्फ महंगी गाड़ियों और मोबाइल के पीछे भाग रहा है लेकिन यह सच नहीं है। आज का युवा हर क्षेत्र में अपना दमखम रखता है। तकनीकी, म्यूजिक, आर्टिस्ट और नई-नई विधाओं में युवाओं का दखल दिख रहा है। वैशाली बताती हैं कि झांसी के युवा भी अब पीछे नहीं हैं, स्टार्टअप और बेहतरीन नए-नए आइडिया लेकर आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन सबसे पहले वर्ष 2000 में किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया था।
शहर के युवा तरक्की कर रहे हैं। बेशक महंगी गाड़ियां और मोबाइल युवाओं की पसंद है लेकिन युवा आगे बढ़ रहे हैं। स्टार्टअप युवाओं का सपना बन रहा है।
यश बाजपेयी-हाथी बाबा
--
आज का युवा पहले की तरह दिशाहीन नहीं है। आज लड़कियां भी घर से बाहर निकलकर आगे बढ़ रही हैं, शहर के युवाओं की उड़ान ऊंची हो रही है।
मनीषा गौतम-गुमनावारा
--
युवाओं की उड़ान का आसमान आज काफी बड़ा हो चला है। युवा सिर्फ अपने शहर ही नहीं देश-दुनिया की खबरें सुन और देख और समझ रहे हैं।
सोनम साहू-नगरा
युवा दिवस अब आयोजनों तक सीमित नहीं है। युवाओं की कार्य कुशलता का दायरा बढ़ रहा है। मोबाइल आज युवाओं की पसंद ही नहीं जरूरत भी है।
दिव्यांश -राजीव नगर
--
जिस तरह स्वामी विवेकानंद ने चिंतन कर एक राह दिखाई थी उसी तरह युवा भी चिंतन कर अपने आप को वर्तमान और भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं।
सुहैल अहमद-प्रेम नगर
--
युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वह स्टार्टअप के लिए नए-नए आइडिया निकाल रहे हैं, युवा अब गप्पबाजी और सैर-सपाटे तक सीमित नहीं रहे।
ज्योति शर्मा-खाती बाबा
--
आजकल तो हाईस्कूल के बाद ही युवा अपनी राह पकड़ रहे हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ बिजनेस की तरफ भी अपना रुख कर रहे हैं।
हनी पाठक-खजूर बाग
--
आज आईआईटी हो या कॉस्मेटिक और मेकअप की फील्ड, युवा नए विचारों और नए स्टाइल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। झांसी भी अब काफी तरक्की पर है।
मुस्कान सोनी-सर्राफा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed