{"_id":"5d4993d68ebc3e6d1425ff07","slug":"executive-engineer-alleged-of-molestation-suspended-jhansi-news-jhs145257052","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी अधिशासी अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का आरोपी अधिशासी अभियंता निलंबित
विज्ञापन

झांसी। एक तकनीकी संस्थान की छात्राओं से प्रशिक्षण के दौरान छेड़छाड़ के आरोप में जेल में बंद झांसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आरके द्विवेदी को शासन ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान वह कमिश्नरी से संबद्ध रहेगा। इस मामले की जांच के लिए विभागीय कमेटी गठित करने का आदेश दिया गया है।
जेडीए में एक तकनीकी संस्थान की छात्र-छात्राओं को एक माह के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं को जेडीए प्रमाणपत्र देता है। जेडीए में एक महीने का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कई विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए थे लेकिन एक छात्रा को प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था। इस पर छात्रा ने कई बार अधिशासी अभियंता से प्रमाणपत्र देने का आग्रह किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने छात्रा से दोस्ती करने, साथ घूमने, अकेले में मिलने की बात कही। उसके मोबाइल पर गलत मैसेज भी भेजा। इस पर छात्राओं ने जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार से मिलकर उसकी शिकायत की। छात्रा को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज भी दिखाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए जेडीए उपाध्यक्ष ने पूरे प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी थी। इसके साथ ही पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने अधिशासी अभियंता को हिरासत में लिया था। बाद में छात्रा की तहरीर पर सीपरी थाने में मामला दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया था। जिलाधिकारी ने पूरे मामले को प्रमुख सचिव को अवगत करा दिया था। शासन ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अधिशासी अभियंता को निलंबित कर कमिश्नरी से संबद्ध कर दिया है।
छात्राओं को है जान का खतरा
अधिशासी अभियंता को निलंबित होने व कमिश्नरी से संबंध होने के बाद से रिपोर्ट दर्ज कराने वाली छात्राओं में भय का माहौल है। छात्राओं का कहना है कि उक्त अधिकारी काफी प्रभावशाली व्यक्ति है व कई आपराधिक लोगों से उसके संबंध है। अधिशासी अभियंता के शहर में ही संबद्ध होने पर छात्राओं को हमेशा ही जान का खतरा बना रहेगा। बताया कि निलंबित अधिकारी को किसी अन्य जिले में संबंध करना चाहिए था। इसके लिए जिलाधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया जाएगा।