फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ex sansad ki fecbok id hek ke mangi rakam

पूर्व सांसद की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम

Mon, 14 Jun 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
ex sansad ki fecbok id hek ke mangi rakam
पूर्व राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम
विज्ञापन

झांसी। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर अपराधियों ने उनसे जुड़े दोस्तों से पैसों की मांग कर डाली। इसकी भनक लगने पर पूर्व सांसद ने शिकायत पुलिस से की, जिस पर अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ सीपरी थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
साइबर अपराध को मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधियों के निशाने पर आम लोगों के साथ-साथ हाई प्रोफाइल लोग भी हैं। ऐसा ही एक नया मामला रविवार को सामने आया है, जिसमें साइबर अपराधियों ने पूर्व सांसद और वरिष्ठ सपा नेता डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव को निशाना बनाया है। उनकी फेसबुक आईडी हैक कर अपराधियों ने एक पोस्ट जारी की, जिसमें अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए पैसों की मांग कर डाली। फेसबुक पर जुड़े उनके दोस्तों ने इसकी जानकारी पूर्व सांसद को दी। उन्होंने पड़ताल कराई तो सामने आया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना एक पोस्ट के जरिये फेसबुक पर जुड़े दोस्तों को दी। साथ ही पुलिस को इत्तला दी। इस पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी का है ये नया तरीका, सतर्क रहें
झांसी। साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी का ये नया फंडा अपनाया है। फेसबुक आईडी हैक कर तत्काल पैसों की मांग करते हैं। इसके लिए बैंक खाता नंबर भी देते हैं। ज्यादातर मामलों में इलाज के लिए पैसे की जरूरत होने की बात कही जाती है। पुलिस की साइबर सेल के पास अब तक ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे बचने के लिए सतर्क रहना होगा। किसी अनजान व्यक्ति को अपना फेसबुक मित्र कतई नहीं बनाएं। जिससे दोस्ती करें, उसकी भली भांति पड़ताल कर लें। अपना पासवर्ड कतई किसी से साझा नहीं करें। धोखाधड़ी का शिकार होने पर तत्काल सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed