फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ex block pramukh charan singh go to jail

पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह को अस्थायी जेल में भेजा

Mon, 19 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ex block pramukh charan singh go to jail
पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह को अस्थायी जेल में भेजा
विज्ञापन

झांसी। मोंठ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसे अस्थायी जेल में रखा गया है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत एक सप्ताह बाद उसे जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा।

मोंठ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चरन सिंह यादव के खिलाफ तहसीलदार सदर ने बबीना थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। एक शिकायत के बाद हुई पड़ताल में सामने आया था कि चरन सिंह ने बबीना ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की गरज से ग्राम बड़ौरा से मतदाता सूची में नाम दर्ज करा लिया था। जबकि, इससे पहले उसका नाम दो जगह नगर निगम की मतदाता सूची 2017 की भाग संख्या 344 के क्रमांक 205 में एवं विकास खंड मोंठ की ग्राम पंचायत बुढ़ावली की मतदाता सूची 2021 की भाग संख्या 133 के क्रमांक 997 पर अंकित पाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से चरन सिंह लगातार फरार चल रहा था। शनिवार को बबीना थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसे जेल भेजा गया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत पहले उसे हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज में बनी अस्थायी जेल में रखा गया है। यहां उसकी कोरोना की जांच भी कराई गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरबी पटेल ने बताया कि एक सप्ताह बाद उसे जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा। इससे पहले उसकी एक बार और कोरोना की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed