फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even two captains, three COs, 13 inspectors, 9 investigators could not reveal the high profile murder case.

Jhansi News: दो कप्तान, तीन सीओ, 13 इंस्पेक्टर, 9 विवेचक भी नहीं कर सके हाईप्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा

Sun, 15 Sep 2024 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Even two captains, three COs, 13 inspectors, 9 investigators could not reveal the high profile murder case.
लोगो : मर्डर मिस्ट्री, फाइल फोटो
विज्ञापन

- दो साल से कमलेश के परिजन कर रहे इंतजार, एसआईटी भी नहीं निकाल सकी नतीजा

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हाई प्रोफाइल कमलेश यादव हत्याकांड की गुत्थी दो साल बाद भी सुलझ नहीं पाई है। हत्याकांड के बाद से दो कप्तान, तीन सीओ समेत 13 इंस्पेक्टर एवं 9 विवेचक बदल चुके हैं। पुलिस ने 249 लोगों से पूछताछ कर ली। एसआईटी भी बनाई गई, लेकिन हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका।
14 जनवरी 2022 को रक्सा के सिजवाहा निवासी कमलेश यादव (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरू से ही पूरा मामला रहस्यमयी रहा। कमलेश की मौत को पहले पुलिस सड़क हादसा बताती रही लेकिन, पोस्टमार्टम में उसके शरीर से दो गोलियां निकलीं। कमलेश ने बेहद कम समय में न सिर्फ अकूत दौलत एकत्रित कर ली बल्कि रसूखदारों से उसने संबंध बना लिए थे। इस वजह से हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस पर काफी दबाव था।
विज्ञापन

तत्कालीन एसएसपी शिवहरि मीना ने स्वॉट समेत कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया। पुलिस ने शुरुआती तेजी दिखाई लेकिन, हत्या की गुत्थी उलझती चली गई। अब तक खुलासे के लिए तीन सीओ समेत 13 तेज तर्रार इंस्पेक्टर एवं 9 विवेचक लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन सीओ (क्राइम) डाॅ. प्रदीप कुमार, सीओ प्रज्ञा पाठक एवं सीओ राजेश राय की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई। टीम ने सीन रिक्रियेट किया, यह टीम भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। निवर्तमान एसएसपी राजेश एस के कार्यकाल के दौरान भी क्राइम ब्रांच खुलासे की कोशिश में जुटी रही लेकिन, पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है।
इनसेट
कुछ छिपाने की कोशिश कर रही पुलिस : सोनम
कमलेश यादव की पत्नी सोनम यादव का कहना है कि पुलिस मामले का खुलासा करने से हिचक रही है। इसी वजह से पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ा रही। वह लोग पुलिस अफसरों के पास नियमित जाते हैं, लेकिन खुलासा नहीं हो रहा है। पिछले सप्ताह उन लोगों ने डीआईजी से मिलकर गुहार लगाई थी।



0000
सभी पुराने मामलों के खुलासे के लिए नए सिरे से प्रयास किए जाएंगे। इनके लिए अलग से टीम बनाई जाएगी। देखा जाएगा कि कहां कमी रह गई। उसे दूर कर मामलों के खुलासे कराए जाएंगे। - सुधा सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed