{"_id":"6156147a8ebc3e61f02bd90e","slug":"even-today-the-promises-of-the-mla-are-unfulfilled-the-roads-disappear-as-soon-as-it-rains-jhansi-news-jhs205594838","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी अधूरे विधायक के वायदे, बारिश होते ही गायब हो जाती हैं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी अधूरे विधायक के वायदे, बारिश होते ही गायब हो जाती हैं सड़कें
विज्ञापन
झांसी। मऊरानीपुर जनपद की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सड़क, बिजली, पानी जैसी परेशानियों को खत्म करने के लिए तमाम वायदे हुए लेकिन, क्षेत्रीय लोगों का कहना है आज भी अधिकांश वायदे हवा में हैं। चुनाव खत्म होने के बाद कई बार विधायक को उनके वायदे याद कराए गए लेकिन, फिर भी काम नहीं कराए गए। बारिश होते ही यहां की सड़कें कीचड़ बन जाती हैं। मुख्य सड़क से निकलना तक दूभर हो जाता है।
विधानसभा के खकौरा, चकारा, अक्सेव, टकटोली, कदौरा, बरौरी, स्यावनी खुर्द, कचनेव, घुराट, मररवारा, बौड़ा, बुढ़िया बम्हौरी, पठगुवा समेत कई इलाकों मेें संपर्क मार्ग तक नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है चुनाव से पहले उनसे यह रास्ता बनवाने की बात कही गई थी लेकिन, आज तक यह वायदा पूरा नहीं हुआ। बिजना, उल्दन, पथराई, निनोरा, अड़जार, सेकरा, सिजारा आदि इलाकों की हालत भी खराब है। मगरवारा से पांच किलोमीटर दूर स्थित मंजूवारा, छिंगेवारा के लिए चुनाव में सड़क का वायदा हुआ लेकिन, यह सड़क पूरी कच्ची है। बारिश के दौरान यह पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। पानी भर जाने से कोई वाहन भी नहीं गुजर पाता। इस वजह से आना-जाना पूरी तरह ठप पड़ जाता है। किसान अपनी फसल लेकर बाहर नहीं जा पाते। किसानों की सब्जियां खेत में ही खराब हो जाती है। इस सड़क के खराब होने से बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते। मंजूवारा खिरक पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जाने का रास्ता ही नहीं है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कई बार विधायक से वायदे को पूरा कराने की मांग की गई लेकिन, विधायक ने कोई सुनवाई नहीं की।
- गांव को जोड़ने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। कई बार इसके लिए विधायक से मांग की गई लेकिन, आज तक सुनवाई नहीं हुई
आशीष सिंह
- सड़कों की हालत खराब है। चुनाव के समय इसे ठीक कराने का वायदा होता है। उसके बाद कोई ध्यान नहीं देता। सड़क न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है।
दिलीप कुशवाहा
-चुनाव के दौरान कई वायदे किए गए। जीतने के बाद कोई सुध लेने नहीं आया। कई लोगों ने सड़क के रास्ते पर ही कब्जा जमा रखा है। उसको भी नहीं हटवाया गया।
स्वतंत्र कुमार
मगरवारा से छिंगेवारा को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह मिट्टी से सनी हुई है। लोग परेशान हैं। चुनाव जीतने के बाद कोई भी इन इलाकों की ओर मुड़कर नहीं लौटा। रात में लोग इलाज के लिए भी शहर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
हरचरण
गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की दशा बेहद बुरी है। इन सड़कों को बनवाने का वायदा किया गया था। आज भी यह सड़क खराब पड़ी है।
रामेश्वर कुशवाहा
चुनाव से पहले ही सड़क बनवाने का वायदा किया जाता है। अब अगर चुनाव से पहले गांव की सड़क नहीं बनी, तब हम लोग ऐसे नेताओं का बहिष्कार करेंगे
भानु कुशवाहा
बच्चों को पढ़ने की बड़ी समस्या है। सड़क की कई बार नाप हुई लेकिन, बनाई आज तक नहीं गई। सड़क न होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। कुछ
राजेंद्र गौर
विधानसभा के हर इलाके तक पहुंचाई सड़क
विधायक बिहारीलाल आर्य का कहना है कि विधायक निधि, बुंदेलखंड विकास निधि एवं पीडब्ल्यूडी की मदद से सड़कों को दुरूस्त कराने का काम कराया। साढ़े चार साल के दौरान पूरे इलाके में सड़कों का जाल बिछाया। अपने कार्यकाल में झांसी-खजुराहो फोर लेन के अंतर्गत जावन से देवरीघाट के बीच फोर लेन, उल्दन से पड़रा मार्ग, मऊरानीपुर-लहचूरा संपर्क मार्ग, मऊरानीपुर- गरौठा मार्ग, मऊरानीपुर-टीकमगढ़ बाईपास चौड़ीकरण, बड़ागांव- भसनेह मार्ग, मुराठा-धमना मार्ग, रानीपुर-रतौसा मार्ग, रानीपुर-लुहरगांव के बीच सुखनाई नदी पर पुल, टहरौली से मऊरानीपुर, गुरसराय सम्पर्क मार्ग को बनवाया। कटेरा देहात से अन्य मुख्य रास्ते जोड़े गए। विधायक का कहना है कि कई दशकों से सड़कें उखड़ी हुई है। इनको दुरुस्त करने का काम कराया गया। उनका कहना है कि गांवों को जोड़ने के लिए विधायक निधि से संपर्क मार्ग बनाए गए।