फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even the joint team of five departments is unable to stop illegal nursing homes and clinics

Jhansi News: पांच विभागों की संयुक्त टीम भी नहीं रोक पा रही अवैध नर्सिंगहोम और क्लीनिक

Thu, 03 Apr 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Even the joint team of five departments is unable to stop illegal nursing homes and clinics

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जिले में अवैध नर्सिंगहोम और क्लीनिकों पर अंकुश लगाने के लिए पांच विभागों की संयुक्त टीम गठित है। फिर भी नतीजा अनुमान के मुताबिक नहीं है। शहर में अवैध नर्सिंगहोम व क्लीनिक चल रहे हैं। विगत दिनों अवैध 40 नर्सिंगहोम व क्लीनिक को नोटिस दिए हैं, जिसमें 15 दिन में मानक पूरे कर पंजीकरण कराने के लिए कहा गया है, अन्यथा सीलिंग कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 107 नर्सिंगहोम और 50 क्लीनिक पंजीकृत हैं। इससे ज्यादा तो इलाइट चौराहे से मेडिकल कॉलेज और कानपुर बाईपास पर संचालित हो रहे हैं। प्रशासन ने पांच विभागों (जेडीए, स्वास्थ्य विभाग, ड्रग, दमकल व प्रदूषण विभाग) की संयुक्त टीम गठित की हैं, जो अवैध नर्सिंगहोम और क्लीनिकों पर अंकुश लगाएंगे। हाल यह है कि शहर में अधिकतर नर्सिंगहोम व क्लीनिक नियम विरुद्ध तरीके से अंडरग्राउंड चल रहे हैं।
विज्ञापन




डिप्टी सीएमओ डाॅ. उत्सव राज ने बताया कि संयुक्त टीम ने 25 मार्च को 40 अवैध नर्सिंगहोम व क्लीनिकों कोे चिह्नित करके नोटिस दिए हैं। टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। नोटिस देकर मानक पूरे करने का समय दिया गया है। यदि समय सीमा में मानक पूरे करके पंजीकरण की कार्रवाई शुरू नहीं करते हैं तो सीलिंग की कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मई में जिले के सभी पंजीकृत नर्सिंगहोम व क्लीनिक की नवीनीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed