फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even semester exams should be held by 31 May at any cost: Prof. Mukesh

हर हाल में 31 मई तक हो जाएं सम सेमेस्टर परीक्षाएं : प्रो. मुकेश

Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Even semester exams should be held by 31 May at any cost: Prof. Mukesh

विज्ञापन
झांसी। जून में गर्मी चरम पर होती है, इसलिए सम सेमेस्टर परीक्षाएं हर हाल में 31 मई तक हो जाएं। सुबह की पाली की परीक्षा 7:30 बजे से 9:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। ये बातें बुधवार को ऑनलाइन बैठक के दौरान बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहीं।

कुलपति ने कुलसचिव विनय कुमार सिंह और परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर के साथ संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों व प्रबंधकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। कुलपति ने बताया कि परीक्षा विभाग ने 12 मार्च से सम सेमेस्टर के परीक्षा फाॅर्म भरवाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसलिए तय समय तक हर विद्यार्थी का फाॅर्म भरवाना सुनिश्चित कर लिया जाए। 10 अप्रैल तक सभी पाठ्यक्रम पूरा करवा लें, इसके लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन मोड में पठन-पाठन करवाएं। ऐसा कतई नहीं होना चाहिए कि परीक्षा से पूर्व विद्यार्थी पाठ्यक्रम पूरा नहीं होने की शिकायत करें। पूरा प्रयास है कि 20 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू करवा दी जाएं ताकि 31 मई तक परीक्षाएं पूरी हो सकें। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed