फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even big leaders are tested to get their faction's deputy chairman

Jhansi News: अपने गुट का उपसभापति बनवाने के लिए बड़े नेताओं की भी परीक्षा

Sat, 31 May 2025 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Even big leaders are tested to get their faction's deputy chairman

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम के कार्यकारिणी चुनाव से पहले भाजपा में अलग-अलग गुटों के नेता सक्रिय हो गए हैं। वह न सिर्फ कार्यकारिणी में अपने गुट के पार्षद को पहुंचाने के लिए ताकत झोंक रहे हैं। बल्कि, उनकी नजर उपसभापति की कुर्सी पर भी है। ऐसे में चुनाव में पार्टी के बड़े नेताओं की भी परीक्षा है।

झांसी में भाजपा के जनप्रतिनिधियों से लेकर पार्टी पदाधिकारियों की संख्या भी अच्छी खासी है। नगर निगम में सांसद, एमएलसी और विधायकों को मिलाकर छह पदेन सदस्य हैं। पिछली बार तो कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हो गया था। मगर इस बार वोटिंग के आसार नजर आ रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी होने की वजह से भाजपा में दावेदार भी खूब हैं। कोई जातिगत समीकरण तो कोई वरिष्ठता का हवाला देकर कार्यकारिणी का टिकट मांग रहा है। हालांकि, अभी तक किसी के भी नाम फाइनल नहीं हो सके हैं और न ही पार्टी नेताओं की कोई बैठक हुई है। मगर पार्टी के बड़े नेता अपने-अपने गुट के पार्षद को कार्यकारिणी में पहुंचाने ताकत झोकेंगे। इसके लिए पार्षदों ने भी नेताओं के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। इस बार सबसे ज्यादा नजर उप सभापति के चयन को लेकर रहेगी। चर्चा है कि इसको लेकर दो बड़े नेता आमने-सामने हैं। ये दोनों ही अपने गुट के पार्षद को उपसभापति बनवाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कन्हैया चुनाव लड़ने पर अड़े, विपक्ष का बिगड़ सकता गणित



कांग्रेस के पार्षद कन्हैया कपूर भी इस बार कार्यकारिणी चुनाव लड़ने पर अड़े हैं। वह पार्टी के तीन पार्षदों समेत कई निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा भी कर रहे हैं। कन्हैया के चुनावी मैदान में उतरने से विपक्ष का गणित बिगड़ सकता है। दूसरी तरफ, भाजपा में भी खलबली मची हुई है कि वोटिंग के दौरान कहीं उनके पार्षद भी क्रॉस वोटिंग न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..

कार्यकारिणी का चुनाव दो जून को होना है। छह सदस्यों का दो साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उनकी जगह छह नए सदस्य चुने जाएंगे। - बिहारी लाल आर्य, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed