फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after the passage of time, the condition of the roads could not be removed.

Jhansi News: समय गुजरने के बाद भी सड़कों की बदहाली नहीं हो पाई दूर

Tue, 15 Oct 2024 04:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Even after the passage of time, the condition of the roads could not be removed.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। शासन की ओर से आदेश जारी किया गया था कि 10 अक्तूबर तक सड़कों को मरम्मत कर गड्ढामुक्त किया जाए। समय पूरा होने के बाद भी महानगर की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकी। बस गड्ढामुक्त करने की खानापूर्ति की गई जिससे लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

बारिश के कारण महानगर की सड़कें जर्जर और बदहाल हो गई हैं। शासन के आदेश के बाद बारिश के कारण उखड़ी सड़कों को डस्ट और गिट्टी डालकर कर खानापूर्ति की गई। इन सड़कों से वाहन गुजरने पर धूल उड़ती है। महानगर की मुख्य सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। वहीं अंदरुनी क्षेत्रों को सड़कों का हाल पहले जैसा ही है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ये सड़कें है बदहाल
----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

- दतिया गेट बाहर थापक बाग से फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग की सड़क
- फिल्टर रोड रेलवे क्रॉसिंग से पंचवटी जाने वाली सड़क
- पंचवटी से उनाव गेट बाहर की सड़क
- इलाइट चौराहा से इलाहाबाद बैंक चौराहा के बीच की सड़क
- नारायण बाग तिराहा से लार्ड महाकालेश्वर मंदिर की सड़क को डस्ट डालकर भरा गया
- बड़ागांव गेट बाहर श्मशान घाट से बाबा का अटा की सड़क
- इलाइट चौराहा से जीवनशाह तिराहा की सड़क का काम अधूरा है

ये बोले लोग
---------------------------------------------------
- नगर की कुछ सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन कुछ सड़कों के गड्ढे डस्ट डालकर भर दिए। पुराने क्षेत्र की सड़कें नहीं बनाई जा रही हैं। - कृष्णकांत अग्रवाल, स्थानीय निवासी

- बारिश के कारण जर्जर सड़क को डस्ट और गिट्टी मिलाकर भर दिया है जिससे काफी धूल उड़ती हैं। लोग परेशान हैं। - अंश, स्थानीय निवासी

- शहर के अंदर की सड़कें अभी तक नहीं सुधरी हैं। गड्ढे होने के कारण वाहन फिसल जाते हैं और लोगों को चोट लग जाती है। सड़क की धूल घरों में भर जाती है। - नीरज कुशवाहा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed