फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after ten months, policemen could not learn the sections of the new law

Jhansi News: दस माह बाद भी नए कानून की धारा नहीं सीख सके पुलिसकर्मी

Mon, 26 May 2025 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Even after ten months, policemen could not learn the sections of the new law

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) लागू हुए दस माह बीत चुके लेकिन, पुलिसकर्मियों को अब तक बीएनएस की सही धाराओं का ज्ञान नहीं हो सका। केस दर्ज करने से लेकर विवेचना करने तक में मुंशी और दरोगा गलतियां कर रहे हैं। विवेचक किसी केस में अतिरिक्त जोड़ दे रहें हैं तो कुछ में खामियां छोड़ देते हैं। इस वजह से कोर्ट में पुलिस को किरकिरी भी झेलनी पड़ती है।



एक जुलाई 2024 को तीन नए कानून के तौर पर बीएनएस समेत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू किए गए। तीनों कानून लागू होने से पहले थानेवार दरोगा, मुंशी, इंस्पेक्टरों को बाकायदा ट्रेनिंग दी गई। कई दरोगाओं को ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजा गया। अब इन नई धाराओं में दर्ज मुकदमे कोर्ट के सामने पेश होने लगे लेकिन, कई मामलों में यह सामने आया कि विवेचकों ने सही तरीके से विवेचना नहीं की। जानकारों का कहना है कि मारपीट, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, धोखाधड़ी को लेकर दर्ज होने वाले मुकदमों में यह खामियां मिल रही हैं। इसको लेकर भुक्तभोगी भी अफसरों से शिकायत कर रहे हैं। वहीं, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे मामले कम आते हैं।
विज्ञापन


इनसेट

मामूली चूक पड़ रही भारी



विवेचक सबसे अधिक गलती बीएनएस की धारा 351 के तहत दर्ज मुकदमों में कर रहे हैं। इसके तहत आपराधिक धमकी से संबंधित मामले दर्ज होते हैं। पुलिस ने कई गंभीर मामले में मुकदमा धारा 351(2) के तहत दर्ज कर लिया। इसमें आपराधिक धमकी देने में महज दो वर्ष की सजा का प्रावधान है। इसे बीएनएस की धारा 351 (3) के तहत दर्ज होना चाहिए था लेकिन, धाराओं में मामूली अंतर होने से यह चूक हो रही। इसी तरह जिसके मामले 351 2 के तहत दर्ज होने चाहिए, उनमें 351 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई। ऐसे में जिसे दो साल की सजा मिलनी थी, उसके खिलाफ सात साल की सजा मामले में चार्जशीट बन गई हालांकि छानबीन के दौरान चूक उजागर होने पर इसे दुरुस्त कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

गिरफ्तारी से पहले वीडियोग्राफी परेशानी का सबब



बीएनएस की नई धाराओं में गिरफ्तारी से पहले पुलिसकर्मियों के लिए वीडियोग्राफी को अनिवार्य किया गया है लेकिन, पुलिसकर्मियों के लिए यह गले की फांस बना हुआ है। गिरफ्तारी से पहले कई मामलों में वीडियोग्राफी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed