फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after 48 hours, no clue has been found about the missing youth

Jhansi News: 48 घंटे बाद भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग

Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, no clue has been found about the missing youth
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पूंछ के महराजगंज ढेरी गांव में कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाने की घटना के बाद से युवक लापता हो गया। 48 घंटे बाद भी पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी। उसके परिजनों की मदद से तलाशा जा रहा है।

बृहस्पतिवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया था। बीए में पढ़ने वाले छात्र को महिला से छेड़खानी के आरोप में जमकर पीटा गया। उस दौरान युवक का पिता भी वहां मौजूद था। पिता के सामने महिला से उसके मुंह पर कालिख पुतवाने के साथ पेशाब पिलवाई गई। पिता अपने बेटे को छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाता रहा। पीट रहे लोगों से पिता ने गुहार लगाते हुए कहा, अगर उसके बेटे ने गलती की है तो पु़लिस के हवाले कर दिया जाए, लेकिन यह अपमानजनक व्यवहार न किया जाए। इसके बावजूद वह लोग छोड़ने को राजी नहीं हुए। गांव के भीतर उसका जुलूस निकाला गया। शाम को युवक अपने घर से गायब हो गया। युवक मोबाइल घर में छोड़ गया था। उसके बाद से पुलिस उसे तलाश रही है। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक, युवक के बारे में उसके परिजनों से भी पूछा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed