{"_id":"6af4be78a000a715a501f25e","slug":"even-after-24-hours-the-driver-who-abducted-the-child-remains-out-of-police-reach-jhansi-news-c-318-1-jd11006-103762-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 24 घंटे बाद भी बच्चे को अगवा करने वाला चालक पुलिस की पकड़ से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 24 घंटे बाद भी बच्चे को अगवा करने वाला चालक पुलिस की पकड़ से बाहर
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसराय। छह वर्षीय बच्चे को स्कॉर्पियो समेत लेकर भागने वाला चालक आशीष अवस्थी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बच्चे और स्कॉर्पियो की बरामदगी के बावजूद पुलिस आरोपी चालक का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने पीड़ित अनुराग सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
झांसी के गोलाकुआं निवासी अनुराग सिंह मंगलवार (10 नवंबर) को पत्नी और छह वर्षीय बेटे सार्थक सिंह के साथ गुरसराय आए थे। उनकी स्कॉर्पियो चालक आशीष अवस्थी चला रहा था। शाम करीब चार बजे वे एरच रोड स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने रुके। अनुराग सिंह और उनकी पत्नी शौचालय जाने के लिए गाड़ी से उतरे। आरोप है कि इसी दौरान चालक आशीष अवस्थी उनके छह वर्षीय बेटे को स्कॉर्पियो समेत लेकर भाग गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान बच्चा और स्कॉर्पियो मोंठ बाईपास पुल के पास मिल गए, लेकिन चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस ने अनुराग सिंह की तहरीर पर आरोपी चालक आशीष अवस्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी बच्चे को अगवा करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। गराैठा के सीओ पीयूष कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी चालक को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। पुलिस पर लगाए गए कारोबारी के आरोप निराधार हैं। मामले की जांच की जा रही है।