फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Evading the police, former Samajwadi Party MLA Deep Narayan surrendered in court.

Jhansi News: पुलिस को चकमा देकर पूर्व सपा विधायक दीप नारायण ने किया कोर्ट में समर्पण

Fri, 19 Dec 2025 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Evading the police, former Samajwadi Party MLA Deep Narayan surrendered in court.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मोंठ कोतवाली में दर्ज डकैती और रंगदारी के मामले में 27 दिनाें से लापता सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ने पुलिस को चकमा देकर बृहस्पतिवार को अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट खुलने से पहले ही वह मास्क और हेलमेट लगाकर बाइक से वहां पहुंच गए थे। करीब एक घंटे के बाद पूर्व विधायक ने अपर सत्र न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश) जितेंद्र यादव की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बता दें कि मोंठ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुजौंद निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने इसी साल 20 नवंबर को गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव, अखाड़ापुरा निवासी अनिल यादव और तीन अज्ञात के खिलाफ डकैती और रंगदारी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के लगातार दबाव के चलते 25 हजार के इनामी अनिल यादव ने छह दिन पहले कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उसके बाद पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी थी। इसके लिए नाते-रिश्तेदारों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। दीप नारायण पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के नजदीकी अशोक गोस्वामी को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही जमानतदारों में शामिल होने पर ऋषि यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व विधायक ने 15 दिसंबर को भी कोर्ट में समर्पण की कोशिश की थी लेकिन पुलिस फोर्स के कारण ऐसा नहीं किया। इस मामले में अगली तारीख 20 दिसंबर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस बना रही थी पूर्व विधायक की गिरफ्तारी का दबाव

मोंठ कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद लापता पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस करीबियों पर लगातार दबाव बना रही थी। गैंगस्टर एक्ट के मामले में 13 दिसंबर को करीब 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी। इसके साथ ही मून सिटी स्थित आवास पर भी कुर्की नोटिस चस्पा किया गया। इससे पहले भी उनके करीबियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही थी। इधर, बृहस्पतिवार की सुबह अचानक पूर्व विधायक के समर्पण की सूचना पर सीओ सिटी सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस कोर्ट पहुंच गई।



झांसी, कन्नौज और हजरतगंज में पूर्व विधायक पर दर्ज हैं 64 आपराधिक मामले

सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर झांसी के नवाबाद, मोंठ और जालौन के एट थाने से गैंगस्टर के अलावा उरई, गुरसहायगंज (कन्नौज), हजरतगंज सहित झांसी जनपद के विभिन्न थानों में 64 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में भी पूर्व विधायक को 26 सितंबर 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आए थे।



वर्जन

मोंठ कोतवाली में दर्ज मुकदमे में लापता चल रहे सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस हर संभव प्रयास में लगी थी। पुलिस के दबाव में आकर पूर्व विधायक को समर्पण करना पड़ा है। पूर्व विधायक को हिरासत में लेने के लिए पुलिस न्यायालय में प्रार्थना पत्र देगी। - बीबी जीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed