फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Eunuchs looted passengers in Pushpak Express in Jhansi

Jhansi: पुष्पक एक्सप्रेस में किन्नरों ने यात्रियों को लूटा, खाना खाने को भी नहीं छोड़े पैसे

Thu, 13 Jun 2024 03:51 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 03:51 PM IST
सार

झांसी में पुष्पक एक्सप्रेस में किन्नरों ने यात्रियों से लूट का मामला सामने आया है। फिलहाल यात्रियों ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत की है।

विज्ञापन
Eunuchs looted passengers in Pushpak Express in Jhansi
रेल में यात्रियों से लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर मुंबई-लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस में बुधवार देर रात को पैसे मांगने के बहाने चढ़े किन्नरों ने यात्रियों को लूट लिया। यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराते हुए  बताया कि तीन से चार की संख्या में आए किन्नरों ने उनसे पहले दस-बीस रुपये मांगे थे। जब उन्होंने किन्नरों को देने के लिए जेब से पैसे निकाले तो किन्नर उनके हाथ से पांच सौ  रुपये के नोट लूट कर भाग गए। 

विज्ञापन


जिसका वीडियो ट्रेन की साइड अपर बर्थ पर बैठे एक यात्री ने बना लिया। इसके बाद यात्रियों ने रेल प्रशासन से इसकी शिकायत की। जब तक रेलवे सुरक्षा बल कुछ कर पाता किन्नर लूटपाट कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि जो पैसे थे वह किन्नर लूट कर ले गए, अब उनके पास ट्रेन से उतरने के बाद घर जाने तक का किराया नहीं बचा है। घटना की शिकायत मिलने पर अप और डाउन दोनों पुष्पक एक्सप्रेस के सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें किन्नर या कोई संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन में चढ़ते या उतरते दिखाई नहीं दिया। वीडियो के आधार पर किन्नरों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा। - मोहम्मद असलम, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed