फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Erach Holi festival started with pomp and show

Jhansi News: गाजे-बाजे के साथ शुरू हुआ एरच होली महोत्सव

Tue, 11 Mar 2025 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 11 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Erach Holi festival started with pomp and show
अति​थियो को स्म्रति चिन्ह भेट कर सम्मानित करते बिधायक जवाहर लाल राजपूत
पहले दिन निकाली गई भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा, नरसिंह भगवान का हुआ विधि विधान से पूजन-अर्चन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। गाजे-बाजे के साथ सोमवार को एरच होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा भगवान नरसिंह की आकर्षक झांकियों के साथ निकली। किला हनुमान गढ़ी पर विधायक जवाहर लाल राजपूत ने भगवान की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख रास्तों से होकर गुजरी। लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बुंदेली नृत्य से हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जवाहर लाल राजपूत और मंडलायुक्त बिमल दुबे की पत्नी रचना दुबे, संत चकाडोरी धाम के राकेश दास महाराज, संत उमेश दत्त शांडिल्य महाराज ने भगवान नरसिंह के चित्र के समक्ष दीप जलाया। इस अवसर पर रचना दुबे ने कहाकि एरच पौराणिक नगर है। अहंकार मनुष्य का सबसे बडा शत्रु है। जो मनुष्य देवत्य में बदल जाए उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहाकि एरच की विरासत को संजोए रखने जरूरी है। वंदना कुशवाहा की टीम ने बुंदेली और राई नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कैसे चटक रंग डारो, मेरी चुनरी में लग गयो दाग रे
महोत्सव में वंदना कुशवाहा की टीम के कलाकारों ने राई नृत्य कैसे चटक रंग डारो, मेेरी चुनरी में लग गयो दाग रे... पर जमकर तालियां बटोरी। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन संध्या में झमे श्रोता
महोत्सव में भंजन संध्या का शुभारंभ मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बाथम ने नरसिंह भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। बाथम ने कहा कि यह इस नगर में भगवान का साक्षात अवतार हुआ है। इस नगर को धार्मिक नगरी घोषित किया जाना जरूरी है। अमित दल ने भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इन्होंने किया अतिथियों का स्वागत
अतिथियों का स्वागत का नगर पंचायत अध्यक्ष जयचंद्र राजपूत, भक्त प्रह्लाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित चौरसिया, सहकारिता बैंक के पूर्व चेयरमैन ओमकार सिंह, महेश यादव, चंद्रकांत पाठक, ब्रजेंद्र सिंह सेंगर, गोविंद प्रताप सिंह, प्रवीण बुधौलिया, रविंद्र केवट, संतोष, अखिलेश तिवारी, कमलेश द्विवेदी, अमित सचान, प्रदीप सोनी, हरीमोहन बिदुआ के अलावा कई लोग शामिल रहे।


आज के कार्यक्रम
मंगलवार को परंपरागत बुंदेली प्रतियोगता, दोपहर 11 बजे श्याम जादूगर की प्रस्तुति, दोपहर 12 बजे प्रतिभागियों का सम्मान, शाम 5 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, रात्रि 08 बजे से मयूर नृत्य की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed