फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Entire area evacuated, more than 70 people sent to shelter home

Jhansi News: खाली कराया गया पूरा इलाका, 70 से अधिक लोग भेजे गए शेल्टर होम

Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Entire area evacuated, more than 70 people sent to shelter home
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। शो रूम से निकलतीं आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर पूरे इलाके के लोग सहम उठे। आग और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई पड़ रहा था। पुलिस ने भी खतरे को देखते हुए शोरूम के आसपास के सभी घरों को खाली करा दिया। यहां से लोगों को हटाकर नंदनपुरा स्थित शेल्टर होम भेजा गया है। वहीं, पूरे इलाके की लाइट भी काट दी गई है। बचाव कार्य के देर-रात तक जारी रहने की वजह से यहां मंगलवार को ही विद्युत आपूर्ति चालू होने की उम्मीद है। इसी तरह रामा बुक डिपो चौराहा के आसपास रहने वाले लोग अपने घरों में ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए। इस पूरे इलाके की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। वहीं, शेल्टर होम तक पहुंंचाने के लिए अपर नगर आयुक्त मो.कमर एवं उप नगर आयुक्त अमित सिंह को भी वहां तैनात कर दिया गया था। निगम अफसरों के मुताबिक 70 से अधिक लोगों को शेल्टर होम में ठहराया गया है।

वीडियो बनाने में लगे रहे लोग

जिस समय दोनों शोरूम के भीतर कर्मचारी मौत के मुंह में फंसे हुए थे। बाहर फायर ब्रिगेडकर्मी अपनी जान पर खेलकर बचाव कार्य में जुटे थे, उस समय बड़ी संख्या में लोग वहां खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। वीडियो बनाने के फेर में बराबर यह लोग फायर कर्मियों के सामने आ जा रहे थे। इस वजह से इनको भी यहां से खदेड़ने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। तमाम सारे लोग ऐसे भी वहां नजर आए जो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से इस पूरी घटना को लाइव दिखा रहे थे। पुलिस को इन्हें वहां से भगाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन




सेना के आने के बाद काबू में आई आग
विकराल आग की लपटें देख जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सेना से मदद मांगी। करीब एक घंटे बाद सेना की पहली दमकल पहुंची। इसके बाद एक के बाद एक सेना की दमकल गाड़ियां यहां आना शुरू हो गईं। छोटी और बड़ी कुल मिलाकर सेना की पचास से अधिक गाड़ियां यहां आईं। इन गाड़ियों में लगे जेट की वजह से पानी सीधे दूसरी मंजिल के भीतर तक पहुंच रहा था। सेना की मदद से आग काबू में आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकलकर्मियों का मशीन ने नहीं दिया साथ
इमारत से निकलने वाले धुएं से पूरा आसमान काला हो उठा था। दमकल कर्मी अपनी पूरी ताकत से आग पर काबू करने की कोशिश में जुटे रहे। दो घंटे में 20 गाड़ियों का पानी खाली कर दिया, लेकिन आग काबू में नहीं आई। दमकल कर्मियों के पास मौजूद मशीन से प्रेशर अधिक नहीं बन रहा था। इस वजह से इसकी फुहारें अधिक दूर तक नहीं जा पा रही थीं। दमकलकर्मी इस वजह से भी काफी समय तक जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed