फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enrollment of new entrants on BU portal from today

Jhansi News: बीयू पोर्टल पर नवप्रवेशितों का नामांकन आज से

Thu, 26 Sep 2024 05:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Enrollment of new entrants on BU portal from today
कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10 अक्तूबर तक होंगे नामांकन, 50 रुपये अदा करना होगा शुल्क
विज्ञापन


नामांकन न होने पर नहीं भर सकेंगे परीक्षा फार्म

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विवि (बीयू) के कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का नामांकन (एनरॉलमेंट नंबर) बृहस्पतिवार से होगा, जो 10 अक्तूबर तक होंगे। इसके लिए, 50 रुपये विवि का शुल्क जमा कराना होगा। यदि विद्यार्थी का नामांकन नहीं होगा तो वह समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म नहीं भर पाएंगे।
बीयू स्टेयरिंग (संचालन) कमेटी की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रस्ताव रखा गया कि समर्थ पोर्टल पर फिलहाल नवप्रवेशितों का डाटा अपलोड नहीं हुआ है। गत वर्ष के विद्यार्थियों का डाटा लोड नहीं हो सका है। इस पर फैसला हुआ विवि पोर्टल पर कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के नवप्रवेशितों छात्र-छात्राओं का नामांकन बृहस्पतिवार से होगा। इसकी अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने आदेश दिए हैं कि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के विभागाध्यक्ष, समन्वयक, निदेशक 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराएं। छात्रों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता करके नामांकन सुनिश्चित करें। यदि कोई छात्र-छात्रा नामांकन से वंचित रह जाता है तो समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरना संभव नहीं होगा। इसका पूरा उत्तरदायित्व विभागाध्यक्ष और प्राचार्य का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- शैक्षणिक सत्र की फीस 10 अक्तूबर तक कराएं जमा
झांसी। कुलपति की अध्यक्षता में फैसला हुआ कि जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है, उनको वर्तमान शैक्षणिक सत्र का पाठ्यक्रम शुल्क 10 अक्तूबर तक जमा कराना है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने सभी छात्रों को प्रोन्नत करने की कार्यवाही 27 सितंबर तक पूर्ण कर के निर्देश दिए हैं ताकि पाठ्यक्रम शुल्क 10 अक्तूबर तक जमा कराया जा सके। उन्होंने बताया शुल्क जमा कराने वाले विद्यार्थियों का डाटा ही समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म के लिए अपलोड होगा। यदि कोई छात्र समय में शुल्क जमा करने से वंचित रह जाता है, तो समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरना संभव नहीं होगा। इसका पूरा दायित्व विभागाध्यक्ष, समन्वयक व छात्र का होगा।




विषम सेमेस्टर की परीक्षा 11 नवंबर से तय
झांसी। अभी तक समर्थ पोर्टल पर डाटा अपलोड न होने से परीक्षा फार्म भरवाने को लेकर पसोपेश में फंसे विवि प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसके तहत शासन की मंशा के अनुसार विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम आदि) की परीक्षाएं 11 नवंबर से कराई जाएंगी और परीक्षा फार्म 10 से 15 अक्तूबर से भरने शुरू हो जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म नवंबर में भरवाए जाएंगे और परीक्षाएं दिसंबर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed