Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enraged by his aunt's blackmail, the nephew strangled her.

Jhansi News: चाची के ब्लैकमेल करने से नाराज होकर भतीजे ने घोंटा था गला

Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Enraged by his aunt's blackmail, the nephew strangled her.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी/बंगरा। लोक गायिका लाड़कुंवर उर्फ लवली मौर्या की हत्या रिश्ते में भतीजा लगने वाले प्रमोद कुशवाहा ने ही गला घोंटकर की थी। सुराग मिलने पर प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि लवली उसके खिलाफ गवाही की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करके रुपये ऐंठती थी। करीब दो लाख रुपये वह दे चुका था, पचास हजार रुपये फिर मांग रही थी। इस वजह से उसने हत्या कर दी।
थाना उल्दन के पठरगुवा गांव में 8 मई की दोपहर लवली का अधजला शव बरामद हुआ था। पास में बीयर एवं शराब की बोतलें पड़ी हुई थीं। पुलिस ने जब लवली का कॉल रिकॉर्ड निकाला तो आखिरी बात प्रमोद के साथ हुई थी। पुलिस प्रमोद को तलाशने लगी। रविवार सुबह पुलिस ने प्रमोद को हिरासत में ले लिया। कुछ देर में ही उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसने लवली के साथ मिलकर बरुआसागर निवासी दिनेश राय की पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। इस मामले में लवली, प्रमोद समेत तीन लोग जेल भी गए थे। यह मामला अभी कोर्ट में है। 7 मई को सुनवाई में तीनों शामिल हुए थे। लवली इस मामले की अहम गवाह थी। वह प्रमोद को इस मामले में गवाही देकर फंसाने की धमकी देती थी। पुलिस के मुताबिक इसकी आड़ में ब्लैकमेल करके प्रमोद से पैसा वसूल रही थी। प्रमोद दो लाख रुपये दे चुका था। वह पचास हजार रुपये और मांग रही थी। 18 मई को अगली सुनवाई तक पैसा न मिलने पर गवाही देने की धमकी दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रमोद ने 8 मई को पैसा देने के बहाने उसे बुलाया। शाम करीब सात बजे दोनों अलग-अलग गांव से निकले। प्रमोद ने बीयर और शराब खरीदी। दोनों पठरगुवा इलाके में पहुंचे। दोनों ने पहले जमकर शराब पी। जानबूझकर प्रमोद ने उसे ज्यादा शराब पिला दी। जब लवली मदहोश हो गई, उसी दौरान मौका मिलने पर प्रमोद ने उसका गला घोंट दिया। पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश। वहां से भागकर प्रमोद घर आ गया था। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


इनसेट
लवली के साथ संबंध का प्रमोद की पत्नी करती थी विरोध

लवली और प्रमोद दूर के रिश्ते में चाची-भतीजे लगते थे। उनका घर भी अगल-बगल था। लवली की हत्या के बाद छानबीन के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली बात मालूम चली। परिजनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि लवली और प्रमोद के बीच निजी रिश्ते बन गए थे। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे। इस वजह से ही प्रमोद हत्या में शामिल हुआ था। प्रमोद की पत्नी को भी दोनों के रिश्ते का पता चल गया था। वह इसका विरोध करती थी। इस वजह से दोनों अक्सर गांव से बाहर मिलते थे। फोन पर उनकी लंबी बात होती थी। लवली के पैसा मांगने से प्रमोद परेशान हो गया। दिनेश राय का प्लॉट बेचने पर उनको आठ लाख रुपये मिले थे। यह पैसा भी लवली ने अपने पास रख लिया था।


इनसेट
बीयर की केन से हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस
घटना स्थल बेहद ही सुनसान इलाके में है। आसपास कोई कैमरा भी नहीं लगा है। फसल कट जाने से वहां जाने वाला भी कोई नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए सबसे बड़ी मददगार घटना स्थल के आसपास पड़ी बीयर की केन और शराब की बोतल बनी। बीयर की केन का नंबर स्कैन करने पर शराब की दुकान का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी प्रमोद ही दिखाई दिया। जब कॉल रिकॉर्ड निकाला गया तब लवली और प्रमोद के बीच लंबी बातचीत का साक्ष्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed