फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enlegal Block colony 18 flate seal

अवैध कॉलोनी के आठ ब्लॉकों के 18 फ्लैटों को जेडीए ने किया सील

Thu, 03 Sep 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Enlegal Block colony 18 flate seal
झांसी। महानगर के सीपरी क्षेत्र के लहरगिर्द में अवैध रूप से कॉलोनी की बसावट की जा रही थी। झांसी विकास प्राधिकरण ने कॉलोनी स्वामी विकास साहू उर्फ विक्की को निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस की अनदेखी करने पर जेडीए ने कार्रवाई करते हुए आठ ब्लॉकों के 18 फ्लैटों को सील कर दिया है। इसके अलावा दस लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जेडीए की कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त ने अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके चलते जेडीए द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान को शुरू किया गया है। इसी क्रम में लहरगिर्द में कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। 11 अगस्त को जेडीए द्वारा नोटिस जारी करते हुए कॉलोनी में निर्माण कार्य को बंद करने के आदेश जारी किया था। लेकिन कॉलोनइजर द्वारा नोटिस की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा था। जिसके चलते झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा कॉलोनी के आठ ब्लॉक के 18 फ्लैटों को सील कर दिया गया है। जेडीए की कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों में भय का माहौल पैदा हो गया है कार्रवाई के डर से कॉलोनाइजर व उनके प्रतिनिधि कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सहायक प्रवर्तन सत्येंद्र त्यागी, अवर अभियंता घनश्याम तिवारी, संजय गुप्ता, सुखवीर सिंह, संतोष कुमार वर्मा व कर्मचारी अमन, संतोष, प्रदीप नामदेव के साथ सीपरी थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जेडीए द्वारा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान शुरू कर किया गया है। कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण कराया जा रहा था। कॉलोनी के 18 फ्लैटों को सील कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि धोखाधड़ी बचने के लिए कॉलोनी में मकान खरीदने से पहले जेडीए में तस्दीक अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी फ्लैटों की हो चुकी है बुकिंग
जेडीए द्वारा सील किए गए फ्लैटों को लोगों को काफी ऊंचे दामों में बुक किया जा चुका है। कॉलोनाइजर द्वारा अवैध कॉलोनी में एक फ्लैट की कीमत तीस से चालीस लाख रुपये तय की गई है। जिसके एवज में दस से पंद्रह लाख रुपये एडवांस जमा कराए गए हैं।
गुमराह कर बेचे गए हैं फ्लैट
कॉलोनाइजर द्वारा लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के देने का वादा करने के बाद फ्लैटों को बुक किया गया है। जबकि, जेडीए से लेआउट पास होने के बाद ही अन्य विभागों द्वारा सुविधाओं को मुहैया कराया जाता है।

.
इमारत की मजबूती की होगी जांच
इलाइट सीपरी मार्ग स्थित एक इमारत की टेक्निकल जांच करने के लिए जेडीए ने इमारत के स्वामी को पत्र लिखा है। पत्र में आदेश किया गया है कि किसी प्रमाणिक संस्था से इमारत की मजबूती की जांच करा कर एक सप्ताह में जेडीए को रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed