{"_id":"102754745afb78ae8c66c3bd07764277","slug":"enjoy-the-peace-and-the-message-of-the-lord-jesus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशु ने दिया शांति व आनंद का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशु ने दिया शांति व आनंद का संदेश
ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रभु यीशु के अनुयायियों ने शुक्रवार को क्रिसमस पर्व पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया। चर्चों में प्रात: कैरल्स गायन, प्रार्थना सभाओं में प्रतिभाग कर एवं प्रभु यीशु के दर्शन कर मसीही समुदाय ने एक दूसरे को केक खिलाकर शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार देर शाम तक लोग एक-दूसरे को विभिन्न माध्यमों से बधाई संदेश देते रहे।
सेंट जूड श्राइन चर्च में प्रात: बिशप पीटर परापुल्लिल के नेतृत्व में प्रार्थना सभा की गई। उन्होंने धर्म संदेश में कहा कि प्रभु यीशु का संदेश शांति व आनंद का संदेश है। मानव पृथ्वी पर शांति का दूत बन कर रहें। इस अवसर पर क्रिश्चियन समुदाय के सदस्यों ने कैरल्स गीत गाए और चरनी में प्रभु यीशु के दर्शन कर एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फादर डेनिस डिसूजा, फादर वेन्नी आदि मौजूद रहे।
इधर सिटी चर्च में प्रात: प्रार्थना सभा हुई। वहीं मसीही समुदाय के सदस्यों ने भक्ति गीत गाए। इस अवसर पर रेव्हरन इवान फ्रेंक बख्श ने कहा कि परमेश्वर पूरे जगत से प्रेम करता है। प्रभु यीशु जगत के उद्धारकर्ता हैं, जो मानव प्रभु यीशु पर विश्वास करता है उसे पापों से मुक्ति मिलती है। इस मौके पर लोगों को बाइबिल की प्रतियां प्रदान की गईं। वहीं लोगों ने कैंडल प्रज्ज्वलित कर चरनी में प्रभु यीशु के दर्शन किए। इस अवसर पर अनिल कर्नियल, राजेश क्रोजर, ज्योतिका बख्श, जॉय बेंड्रे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैंट एरिया स्थित सेंट मार्टिन चर्च में प्रात: प्रभु यीशु के अनुयायी प्रार्थना सभा में प्रतिभाग के लिए बेताब रहे। रेव्हरन जोएल एवं पास्टर अविनाश सिंह के नेतृत्व में प्रार्थनाएं हुईं। वहीं प्रभु यीशु के जन्म का गुणगान भक्तों ने भक्ति गीतों के से किया। इस मौके पर पास्टर अविनाश सिंह ने कहा कि परमेश्वर ने मानव से सीधा संबंध स्थापित किया है।
क्रिसमस हमें उत्साहित व प्रेरित करता है कि हम पापों से दूर रहें। इस अवसर पर विश्वनाथन, कैनिथ वाल्टर, ब्रूस हैंडरसन, प्रदीप दयाल, आइविन, महेश गहलौत, जानसन फिलिप, कैरोलिन गहलौत आदि मौजूद रहे। इधर, यलो चर्च में प्रात: रेव्हरन जॉन एस स्टीफन के नेतृत्व में प्रार्थना हुई।
इस मौके पर रेव्हरन ने कहा कि बड़ा दिन बडे़ आनंद का दिन है। प्रभु यीशु का जन्म सभी पृथ्वी वासियोें के लिए परमेश्वर की ओर से एक अनुपम भेंट है। वहीं युवाओें में ओशिन वाल्टर, आकांक्षा नाथ, अभिषेक डेनियल आदि ने एकल व समूह भक्ति गीत गाए। इस दौरान गरीबों को गिफ्ट आदि वितरित किए गए।
बुंदेलखंड चर्च काउंसिल यूसीएनआई झांसी के क्राइस्ट चर्च व इम्मेंनुएल चर्च में क्रिसमस पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सचिव क्रि स्टीना सिंह, स्टीफन सिंह, पास्टर संदीप लाल, सर्वेश जोसफ, जेनिट सिंह आदि मौजूद रहे। क्रिश्चियन विकास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमल वी राव के आवास पर क्रिसमस पर्व मनाया गया।