फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engineering and Workshop Wagon made it to the quarter-finals

Jhansi News: इंजीनियरिंग और वर्कशाॅप वैगन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Fri, 28 Nov 2025 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Engineering and Workshop Wagon made it to the quarter-finals
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इंजीनियरिंग की टीम ने 50 रन से वर्कशाॅप वाॅरियर्स को और वर्कशाॅप वैगन ने आरपीएफ को सात विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में इंजीनियरिंग ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 226 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के नायक रहे विवेक राज मिश्रा ने 6 छक्के एवं 14 चौकों की मदद से सबसे ज्यादा रन का निजी स्कोर बनाया। उन्होंने मात्र 57 गेदों पर 121 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्कशाॅप वाॅरियर्स टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 176 ही बना सकी और 50 रन के अंतर से मैच हार गई। प्लेयर ऑफ द मैच विवेक राज मिश्रा को चुना गया।
विज्ञापन

वर्कशॉप वैगन और आरपीएफ की टीम के बीच हुए दूसरे मुकाबले में आरपीएफ की पूरी टीम 88 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्कशाॅप वैगन ने 10 ओवरों में ही 3 विकेट के नुकसान पर 91 रन व 7 विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर आफ द मैच हिम्मत यादव को 6 विकेट लेने पर दिया गया। अंपायर मोहित व हिमांशु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed