{"_id":"61d1fa860bb4555c2f4391af","slug":"engineer-and-old-lady-corona-positive-jhansi-news-jhs212295595","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर और वृद्धा कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर और वृद्धा कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना के रविवार को फिर दो नए मरीज सामने आए हैं। इंजीनियर और वृद्धा महामारी की चपेट में आ गए हैं। दोनों में ही कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच गई है।
आवास विकास में रहने वाले 46 वर्षीय इंजीनियर ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जाकर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था। रविवार को उनकी रिपोर्ट आई तो वो पॉजिटिव निकले। हालांकि, उन्हें न तो बुखार है, न खांसी। इसके अलावा लहरगिर्द की रहने वाले 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्राइवेट अस्पताल में दिखाने के लिए गई थीं। हालांकि, उन्हें कोरोना से जुड़े कोई भी लक्षण नहीं थे। वहां पर वृद्धा की एंटीजन किट से कोविड की जांच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। दोनों ही रोगियों में कोविड के कोई लक्षण न होने के चलते उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल सूचना दें। अब झांसी में कोरोना के एक्टिव केस 14 हो गए हैं। एक मरीज के ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। कोविड की चपेट में आए दोनों मरीजों की स्वास्थ्य विभाग की टीम कांटेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। सोमवार को संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोविड जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।