{"_id":"5d163a368ebc3e3c7d7ff0d2","slug":"engenior-died-reason-are-not-clear-jhansi-news-jhs142358667","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर की मौत का कारण नहीं हो सका स्पष्ट
झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र के पंचतंत्र पार्क में 26 जून की रात इंजीनियर राहुल ब्रह्मभट्ट की मौत के मामले में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगना स्पष्ट नहीं हो सका। इस कारण जांच के लिए विसरा और हृदय आगरा प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
मालूम हो कि रायबरेली के न्यू प्रकाश नगर निवासी राहुल ब्रह्मभट्ट वडोदरा की एक कंपनी में इंजीनियर थे। वह पत्नी व बेटी की साथ 24 जून को अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए आंतिया तालाब स्थित ससुराल आए थे। 26 जून को देर शाम वह पंचतंत्र पार्क में पत्नी, बेटी व अन्य रिश्तेदारों के साथ घूम रहे थे। तभी टॉय ट्रेन के पास गिरने से उनकी हालत बिगड़ गई थी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया गया था। मौत का कारण करंट लगना बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसलिए विसरा व हृदय के नमूने सील कर जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।