फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Encroachment on footpaths with the support of the Municipal Corporation administration

Jhansi News: नगर निगम प्रशासन की शह पर फुटपाथों पर अतिक्रमण

Sun, 18 Jan 2026 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on footpaths with the support of the Municipal Corporation administration
कहीं कपड़े की अस्थायी दुकानें तो कहीं ठेले वाले बन रहे पैदल चलने में बाधक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पैदल चलने वालों के लिए भले ही प्रशासन ने मुख्य मार्गों पर फुटपाथ बना दिए लेकिन नगर निगम प्रशासन की शह पर ही इन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इन पर जगह न होने के कारण पैदल यात्री मुख्य मार्ग पर चलने को मजबूर हैं। यह स्थिति लंबे समय से चली आ रही है। चाहे आईटीआई के पास का मामला हो या फिर सीपरी इलाके का, हर जगह दुकानदारों की मनमानी दिखती है। सड़कों पर यातायात का दबाव है। बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। पैदल चलने वालों के लिए नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथ बना रखे हैं। लेकिन अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को चलने के लिए जगह ही नहीं बचती। कहीं कपड़े वाले दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है तो कहीं ठेले लगे हैं।

केस -1 बीकेडी चौराहा से लेकर आईटीआई तक बाएं तरफ आयुर्वेदिक कॉलेज के पास फुटपाथ पर 25 से अधिक लोगों ने गर्म कपड़ों के स्टॉल लगा रखे हैं। अगर कोई चाहे भी तो इस पर पैदल नहीं निकल सकता। करीब सौ फीट लंबाई में फुटपाथ घिरे हुए हैं।
विज्ञापन

-------
केस -2
सीपरी बाजार में फ्लाईओवर के नीचे चमनगंज इलाके में भी फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। पूछने पर बताया गया कि नगर निगम वाले आते हैं और मामूली कार्रवाई कर चले जाते हैं, फिर हम वापस पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- 3
कचहरी चौराहे से लेकर बस स्टैंड की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर नगर निगम प्रशासन ने ही अपना सार्वजनिक शौचालय बना रखा है। फुटपाथ का रास्ता शुरुआत में ही बंद है। पैदल यात्री परेशान होते हैं।
केस -4
जेल चौराहा और इलाइट के बीच में प्रशासन ने फुटपाथ पर सुंदर पेवर ब्लॉक लगा रखे हैं लेकिन यहां पुलिस लाइन की चहारदीवारी बाधक है। पैदल निकलना मुश्किल है।
--------

नगर निगम से कटवा रखी है पर्ची
आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के पास ऊनी कपड़ों का स्टॉल लगाने वाले उमेश साहू का कहना है कि उन्होंने नगर निगम से पर्ची कटवा रखी है। पर्ची पर विवरण में अतिक्रमण लिखा है। निगम कर्मचारी पर्ची काटकर पल्ला झाड़ लेते हैं। फिर महीनेभर इस ओर देखते नहीं। सीपरी के चमनगंज के अतिक्रमणकारियों का कहना है कि निगम कर्मचारी देखकर चले जाते हैं।

--------
शहर में अस्थायी दुकान व स्टॉल लगाने वालों के लिए अभी हॉकर्स जोन नहीं है लेकिन जल्द ही इसकी व्यवस्था की जाएगी। इससे फुटपाथ पर अतिक्रमण पर भी रोक लग सकेगी।
राहुल यादव, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed