{"_id":"67e84ce7732502784f06a71a","slug":"encroachment-on-drain-construction-in-the-city-crisis-on-drainage-of-rain-water-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-105759-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नगर में नाला निर्माण पर अतिक्रमण, बारिश के पानी की निकासी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नगर में नाला निर्माण पर अतिक्रमण, बारिश के पानी की निकासी पर संकट
विज्ञापन
मोंठ। नगर के शाहपुर बस स्टैंड से लेकर आदर्श इंटर कॉलेज तक नाले का निर्माण चल रहा है। नगर में नाला निर्माण कार्य प्रशासन द्वारा जल निकासी की समस्या को हल करने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसे फिर से पाटकर अपने कब्जे में ले लिया है। यह स्थिति न केवल नगर प्रशासन के लिए बल्कि पूरे नगरवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है। नगर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। नालों की सही व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगता, जिससे यातायात बाधित होता और नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता। नगर प्रशासन ने इस समस्या को दूर करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके नए नाले बनाने का कार्य शुरू किया था, ताकि जल निकासी सुचारू रूप से हो सके। कुछ स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने नाले के निर्माण के बावजूद उस पर अतिक्रमण कर लिया। कई लोगों ने अपने मकानों या दुकानों के सामने बने नाले को पाटकर वहां अस्थायी निर्माण कर लिया। कुछ ने उसे सीमेंट से ढककर अपने वाहन खड़े करने की जगह बना ली, तो कुछ ने वहां दुकानें बढ़ा लीं। यह समस्या केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे नगर में देखी जा सकती है। अब जब बरसात का मौसम आएगा, तो बड़ा सवाल यह उठता है कि बारिश का पानी कहां जाएगा। जब जल निकासी के लिए बनाए गए नाले ही अवरुद्ध होंगे, तो बारिश का पानी गलियों और सड़कों पर बहने लगेगा। इससे लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ेगी।
अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने नाले को पाटकर कब्जा कर लिया है वो सभी नाले को कब्जा मुक्त कर दें। अगर ऐसा नहीं करते है तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि देवेंद्र गुसांई ने कहा कि आदर्श इंटर कॉलेज से आगे जिन-जिन लोगो के निर्माण हैं, वो लोग नाले पर अतिक्रमण किए हैं, जिससे नगर के लोगों को बरसात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सभासद धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि नाले के निर्माण से कोई फायदा नहीं है, जैसी स्थिति पहले थी। वैसी ही अभी है, लोगों ने फिर से नाले को पाट लिया है। सभी दुकानदारों को अपने आगे लोहे का फोल्डिंग जाल लेना चाहिए।
सभासद दयाल गिरि ने कहा कि 90 लाख की लागत से नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर लिया है। बरसात में जो समस्या पहले आती थी फिर बही समस्या आएगी निर्माण कराने का क्या फायदा है।