{"_id":"ef05f653851b10045724a1137f45c5ee","slug":"employment-remain-dream-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा नहीं हो रहा ‘हर हाथ में रोजगार’ का सपना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा नहीं हो रहा ‘हर हाथ में रोजगार’ का सपना
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 29 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। केंद्र सरकार द्वारा बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट का ढिंढोरा तो खूब पीटा जा रहा है, लेकिन धरातल पर स्थिति कुछ और ही है। इसका अंदाजा कौशल विकास मिशन की गति को देखकर लगाया जा सकता है, जिसके तहत पंजीकरण कराने वाले 40 हजार बेरोजगारों में से मात्र 1,897 को ही प्रशिक्षण का मौका मिल पाया है।
केंद्र की पिछली यूपीए सरकार ने अपने अंतिम समय में कौशल विकास मिशन की शुरुआत की थी, जिसके तहत बेरोजगारों को उनके पैरों पर खड़े करने के लिए विभिन्न व्यावसायिक कार्यों का प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था थी। साथ ही प्रशिक्षण के बाद रोजगार की व्यवस्था भी की जानी थी। योजना के तहत 14 फरवरी 2014 तक ऑनलाइन पंजीकरण किए गए थे। इस अवधि में जनपद में चालीस हजार बेरोजगारों ने पंजीकरण कराया था। प्रशिक्षण की शुरुआत जून 2014 से की गई। अब तक जनपद में 1,897 बेरोजगारों के प्रशिक्षण की ही व्यवस्था हो पाई है। इनका प्रशिक्षण 13 सेंटरों में जारी है। जबकि, बचे अड़तीस हजार बेरोजगार अभी भी अपना प्रशिक्षण शुरू होने की राह तक रहे हैं।
कोट-
जिले में पंजीकरण चालीस हजार हुए थे, परंतु 1,757 के प्रशिक्षण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 1,897 को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नया लक्ष्य आना अभी बाकी है। तदुपरांत, अन्य बेरोजगारों को प्रशिक्षण का मौका दिया जाएगा। ’
विज्ञापन
- रविकांत शुक्ला, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र
इन ट्रेडों के प्रशिक्षण की है व्यवस्था
झांसी। कौशल विकास मिशन के तहत बेरोजगारों को 34 ट्रेडों के 283 पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, बैंकिंग एंड अकाउंटिंग, ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग, बिजनेस एंड कॉमर्स, कार्पेट, कंस्ट्रक्शन, कूरियर एंड लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फेब्रीकेशन, फैशन डिजाइनिंग, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, गारमेंट मेकिंग, हास्पिटैलिटी, इंफॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी, इंश्योरेंस, लेदर एंड स्पोर्टस गुड्स, मटीरियल मैनेजमेंट, हेल्थकेयर, पेंट, प्लास्टिक प्रोसेसिंग, प्रिंटिंग, प्रोसेस इंस्ट्रूमेंटेशन, प्रोडक्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, टेक्सटाइल, टॉक मेकिंग, ट्रेडिशनल आर्ट, ट्रेवल एंड टूरिज्म, जेम्स एंड ज्वैलरी आदि ट्रेड शामिल हैं।
20 ने ठुकराई नौकरी
झांसी। कौशल विकास मिशन के तहत अब तक जनपद में एक सैकड़ा बेरोजगारों का प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है। इनमें से 60 की जॉब की व्यवस्था भी हो गई है। चालीस ने नौकरी ज्वाइन भी कर ली है। जबकि, 20 ने यह ऑफर ठुकरा दिया है। सूत्रों के अनुसार शहर के बाहर नौकरी मिलने तथा कम सैलरी (छह से सात हजार) मिलने की वजह से उन्होंने नौकरी ठुकरा दी है।