फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   employment first to localites

पहले स्थानीय लोगों को देनी होगी नौकरी

Wed, 07 Aug 2019 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
employment first to localites
पहले स्थानीय लोगों को देनी होगी नौकरी
विज्ञापन

झांसी। युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े, स्थानीय स्तर पर ही उन्हें नौकरी हासिल हो जाए। इसके लिए शासन की ओर से नई व्यवस्था बनाई गई है। इसके तहत सभी नियोजकों को स्थानीय सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से अपने रिक्त पदों को भरना होगा। साथ ही, हर माह आयोजित होने वाले रोजगार मेले में भी अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा।
मुख्य सचिव की ओर से जारी किए गए निर्देशों के तहत स्कूलों, कंपनियों व अन्य कारोबारी संस्थानों को सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। उन्हें उनके यहां के सृजित व रिक्त पदों की जानकारी इस पर दर्ज करनी होगी। रिक्त पदों पर सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत बेरोजगारों की नियुक्ति करनी होगी। पोर्टल पर सूचनाओं को समय-समय पर अपडेट भी करते रहना होगा। इसके अलावा नियुक्ति के लिए सेवायोजन कार्यालय में हर माह आयोजित होने वाले रोजगार मेले में शामिल होना होगा। जबकि, अब तक रोजगार मेले में बाहरी कंपनियां ही हिस्सा लेती आई हैं। इनमें भर्ती होने वाले युवाओं को नोएडा, गाजियाबाद आदि स्थानों पर जाना होता है। प्राय: देखने मेें आता है कि इनमें से तमाम युवा बाहर का खर्चा अधिक और आमदनी कम होने की वजह से वापस लौट आते हैं और फिर से बेरोजगारों की कतार में शामिल हो जाते हैं। लेकिन, इस नई व्यवस्था से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देवेश त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी की ओर से भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस नई व्यवस्था से बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा रोजगार हासिल हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस नई व्यवस्था का सबसे ज्यादा लाभ जिले में डिफेंस कॉरिडोर के साकार रूप लेने पर बेरोजगारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed