फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Employees will be punished for negligence in dengue prevention measures

झांसी : डेंगू रोकथाम के उपायों में लापरवाही पर दंडित होंगे कर्मचारी

Sun, 12 Sep 2021 10:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 12 Sep 2021 10:57 AM IST
सार

डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने मंडल के सभी डीएम को अपने-अपने क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि डेंगू रोकथाम के उपायों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: Employees will be punished for negligence in dengue prevention measures
dengue - फोटो : dengue

विस्तार

झांसी। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मंडल के क्षेत्रों से डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों के मरीज अस्पतालों में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। विभाग मिलकर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की आबादी को संक्रामक बीमारियों से बचाने के कारगर उपाय करें।
विज्ञापन


लोगों से अपील है कि मच्छर प्रतिरोधी उपाय जैसे मच्छरदानी का उपयोग, खिड़कियों पर मच्छरजाली लगाना, पानी जमा न होने देना, कूलर की नियमित सफाई, पानी की टंकियों को ढककर रखना, ऐसे कपड़े पहनें, जिससे शरीर अधिक से अधिक ढका रहे, साथ ही यदि बुखार आए तो बिना देरी किए अस्पताल पहुंचें। मंडल स्तर पर एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतरिया व एनएचएम के मंडल प्रबंधक आनंद चौबे को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


साथ ही साथ उन्होनें मंडल के सभी डीएम को अपने-अपने क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण इलाकों में निरोधात्मक कार्यवाही व जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि डेंगू रोकथाम के उपायों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed