फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Employees trapped in the web of brokers trick the attendants.

Jhansi News: दलालों के मकड़जाल में फंसे कर्मचारी बरगलाते हैं तीमारदारों को

Tue, 07 Jan 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Employees trapped in the web of brokers trick the attendants.
सीएमएस ने कहा, दलालों के चिह्नित करने के लिए लगाए हैं कर्मी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती गंभीर मरीजों को यूं ही तीमारदार निजी नर्सिंगहोम लेकर नहीं जाते हैं। दलालों का इतना बड़ा मकड़जाल है कि कर्मचारी ही नहीं, डॉक्टर भी नर्सिंगहोम में बेहतर उपचार की बात से तीमारदारों को बरगलाते हैं। वहीं, रोगी की जान नर्सिंगहोम में सुरक्षित मानकर परिजन उन्हें लेकर चले जाते हैं।
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार होने के बाद दलाल सक्रिय हो जाते हैं। कोई तीमारदारों को यहां समय से सही उपचार न मिलने की बात कहकर बरगलाता है तो कोई कई गंभीर रोगियों के नर्सिंगहोम में सही होने की बात कहता है। यही नहीं, कुछ डॉक्टर भी परिजनों को बेहतर उपचार के लिए नर्सिंगहोम में ले जाने का मशविरा देते हैं। यही नहीं, मेडिकल कॉलेज में तरह-तरह की असुविधा होने की बात कहकर बाहर ले जाने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि संज्ञान में आया है कि इमरजेंसी के आसपास नर्सिंगहोमों के दलाल सक्रिय हैं, जिनको पकड़ने की योजना बनाई जा रही है। विगत दिनों लापरवाही बरतने वाले पांच वार्ड बॉय को हटाया गया है। अब दलालों को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। यह भी चिह्नित किया जाएगा कि इमरजेंसी का कौन सा कर्मचारी और डॉक्टर रोगी को बाहर ले जाने के लिए बरगलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एमएलसी के लिए मांगे जाते हैं रुपये
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर घायलों की एमएलसी (मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट) तथा डेथ सर्टिफिकेट बनाने के लिए रुपये मांगने का आरोप हैं। सीएमएस का कहना है कि यदि इसके बाबत शिकायत आएगी तो संबंधित ईएमओ के खिलाफ सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed