{"_id":"5ddd79278ebc3e54c14c4c7e","slug":"employees-not-in-office-nodal-officer-inspection-jhansi-news-jhs1534901166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव को नदारद मिले 80 फीसद कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव को नदारद मिले 80 फीसद कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। योगी सरकार के कर्मचारियों को अनुशासन में रखने के तमाम दावे फुस्स दिखाई पड़ते हैं। एक तरफ आला अफसर रोजाना कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने का फरमान सुनाते हैं। दूसरी ओर कर्मचारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता। मंगलवार को प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने यह हकीकत अपनी आंखों से देखी।
प्रमुख सचिव औचक निरीक्षण के दौरान सुबह करीब सवा दस बजे बेतवा खंड भवन स्थित मुख्य अभियंता दफ्तर पहुंचे लेकिन अधिकांश बाबुओं की कुर्सियां उस वक्त खाली थीं। तमाम खाली कुर्सियां देख प्रमुख सचिव हतप्रभ रह गए। ऑफिस में मुख्य अभियंता समेत कुछ चुनिंदा कर्मचारी ही मौजूद थे। प्रमुख सचिव को देख मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। अनुपस्थित बाबुओं के मोबाइल फोन घनघनाने लगे। आनन-फानन में दस-पंद्रह मिनट के भीतर कुछ कर्मचारी पहुंचे लेकिन फिर भी अधिकांश कुर्सियां खाली ही रहीं। यह देख प्रमुख सचिव का पारा चढ़ गया। अफसरों को अल्टीमेटम देते हुए प्रमुख सचिव वहां से निकल गए। इससे पहले सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने रजिस्टर चेक किया। यहां भी कुछ अभियंता एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने प्रत्येक दशा में सुबह साढ़े नौ बजे तक कर्मचारियों को कार्यालय पहुंच जाने के निर्देश दिए।
गोवंश की मौत होने पर होगी कार्रवाई
झांसी। नोडल अधिकारी सुरेश चंद्रा ने विकास कार्यों के साथ ही गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था की भी समीक्षा की। अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने चेताया कि यहां गोवंश की अस्वाभिवक मौत होने पर संबंधित आधिकारियोें के खिलाफ कार्रवाई होगी। मौसम को देखते हुए यहां अभी से भूसा समेत अन्य इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
सड़क पर तबेला देख बिगड़े
विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करने निकले प्रमुख सचिव को सारंधा जाते समय सड़क पर ही तबेला दिखाई पड़ा। आसपास काफी गंदगी भी पड़ी हुई थी। इस पर उनका मूड उखड़ गया। गंदगी पर उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को फटकार लगाई।
कोतवाली पहुंचकर देखीं व्यवस्थाएं
प्रमुख सचिव कोतवाली भी पहुंचे। यहां उन्होंने रोजनामाचा, रजिस्टर, कार्यालय, हवालात समेत पूरे परिसर की सफाई का हाल देखा। यहीं पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही 200 बिस्तरों की क्षमता वाले पुलिस बैरक को भी देखा। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले आवासों का भी जायजा लिया और गुणवत्ता के निर्देश दिए।