फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   employee of babina indogulf explosive protests at dm offie said if demand not accepted will selfburn

बबीना इंडोगल्फ एक्सप्लोसिव के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा- मांगें नहीं मानीं तो करेंगे आत्मदाह

Wed, 06 Jan 2021 04:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
employee of babina indogulf explosive protests at dm offie said if demand not accepted will selfburn
बबीना इंडोगल्फ एक्सप्लोसिव के कर्मचारियों जिलाधिकारी कार्यलय प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
झांसी में बबीना इंडोगल्फ एक्सप्लोसिव के कर्मचारी अपने शोषण के विरुद्ध जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानीं तो आत्मदाह करेंगे। 20 सालों से इस कंपनी में काम कर रहे हैं। अब अधिकारी परेशान कर रहे हैं। वेतन में कटौती कर दी है। नए और अनुभवहीन लोगों को हमसे ज्यादा वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं पुर्नवास की मांग को लेकर पिछले चार दिन से धरने पर बैठे किसानों ने धरना स्थगित कर दिया है। अफसरों ने दस दिन में उनकी समस्याओं को सुलझाने का भरोसा दिया है। किसान रक्षा पार्टी के बैनर तले आंदोलित किसान लेखरी एवं पहूज बांध के विस्थापितों को मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के बेतवा भवन में धरने पर बैठे थे। पिछले कई दिन से सिंचाई विभाग समेत प्रशासनिक अधिकारी उनको समझाने-बुझाने में जुटे थे लेकिन, किसान नेता समस्या न सुलझने तक धरना खत्म करने को राजी नहीं हुए। 
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने किसान नेताओं से बात करते हुए समस्याएं नियत समय के भीतर सुलझाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता अंबुज द्विवेदी ने दस दिन में उनकी समस्याएं सुलझाने का भरोसा दिलाया। अध्यक्ष गौरीशंकर विदुआ के मुताबिक अधिकारियों के भरोसा दिलाने पर धरना स्थगित करने का फैसला किया गया है। अगर समय-सीमा के भीतर समस्या नहीं सुलझी तब आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष मुदित चिरवारिया, शिरोमणि सिंह राजपूत, अमर सिंह, पप्पू पाल, मुन्ना चौधरी, रामरतन अहिरवार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed