फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emphasis placed on strengthening health services.

Jhansi News: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर दिया बल

Tue, 23 Jun 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Emphasis placed on strengthening health services.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा क्लस्टर की बैठक अधीक्षक डॉ. माता प्रसाद राजपूत की अध्यक्षता में सोमवार को हुई, जिसमें क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया गया।

डॉ. राजपूत ने एचपीवी वैक्सीनेशन की प्रगति में सुधार लाने और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली गर्भवती महिलाओं की समय से जांच तय कराने के निर्देश दिए। गैर-संचारी रोग कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पात्र व्यक्ति का सीबैक फॉर्म भरने व मरीजों का नियमित फॉलोअप करने पर जोर दिया गया। साथ ही जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने 28 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार कराते हुए कहा कि कोई भी बच्चा दवा पीने से न छूटे। इसके अलावा 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, एआरओ सर्वेश श्रीवास्तव, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक धीरज किशोर गुप्ता, बीसीपीएम राजेश सिंह, डब्ल्यूएचओ से साकेत तथा बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed