फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emphasis on doubling farmers' income; promotion of millets and natural farming.

Jhansi News: किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

Wed, 02 Sep 2026 01:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on doubling farmers' income; promotion of millets and natural farming.
झांसी। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के शासी निकाय और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक मंगलवार को विकास भवन में हुई। मुख्य विकास अधिकारी आरएस सब्बनवाड ने इसकी अध्यक्षता की। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य पर जोर दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि किसानों को उनके खेत पर ही आधुनिक तकनीकी जानकारी दी जाए। उन्हें विभिन्न विश्वविद्यालयों के भ्रमण से नई तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश मिलेट्स (श्री अन्न) पुनरोद्धार कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को मिलेट्स कैफे व स्टोर का भ्रमण कराया जाए। मिलेट्स के लाभ और व्यंजनों की रेसिपी की जानकारी दी जाए। मिलेट्स महिलाओं में एनीमिया की कमी दूर करने में सहायक है। आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में एफपीओ को वितरित कृषि यंत्रों के सत्यापन का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के जनपदों को समृद्ध बनाने के लिए पंचवर्षीय क्लस्टर व गो आधारित प्राकृतिक खेती की कार्ययोजना बनेगी। परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत हर क्लस्टर में एक मॉडल बनाया जाए। प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण और भ्रमण के साथ कृषकों को फार्मर फील्ड स्कूल के अंतर्गत किट भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना की बैठक में कृषि विभाग में एकल विंडो के माध्यम से किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने को कहा गया। इससे किसानों को एक ही जगह सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। बैठक का संचालन उप कृषि निदेशक बुधदेव द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed