{"_id":"59ff69d04f1c1b6f548bb3b1","slug":"electricty-problam-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक ठंडे बस्ते में ‘हॉट गैंग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक ठंडे बस्ते में ‘हॉट गैंग’
Jhansi
Updated Mon, 06 Nov 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity Jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बिजली की चालू लाइन में फाल्ट ठीक करने का हुनर जानने वाली हॉट गैंग को विभागीय अधिकारी अब तक नहीं बना सके हैं। एक साल पहले बनी यह योजना अब भी फाइलों में कैद है।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने नवंबर 2016 से शहरी क्षेत्र में 24 घंटे निर्बाध बिजली देने के आदेश दिए थे, जो आज तक लागू है। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी फीडर से जुड़ी लो टेंशन लाइन (एलटी) में फाल्ट आए जाए तो अधिकतम 24 घंटे में 15 मिनट ही बिजली काटी जाए। इस अवधि में उस फीडर से जुड़ी अन्य शिकायतों को दूर करना हैं। इसके अलावा हाइटेंशन लाइन में अगर कोई फाल्ट आता है तो उस फाल्ट को ठीक करने में जितना समय लगेगा, उसकी भरपाई 15 मिनट कटने वाली बिजली को न काटकर पूरा किया जाएगा।
इतना ही नहीं, विद्युत फाल्टों को चालू लाइन में ठीक करने के लिए हॉट गैंग बनाने की योजना बनाई गई। चूंकि, अभी विभाग के पास ऐसे कर्मचारी नहीं हैं, जो चालू लाइन में काम कर सकें। इस कारण विभाग ने अब ऐसे कर्मचारियों की भर्ती ठेकेदार की मदद से करने का निर्णय लिया था। योजना के तहत शहर में पांच हॉट गैंग बनाई जानी थी, लेकिन एक साल भी विभाग हॉट गैंग नहीं बना सका।
विज्ञापन
ये तय है स्वरूप
प्रत्येक गैंग में तीन कर्मचारी होंगे। इनके पास वैन होगी, जिसमें वे सीढ़ी साथ लेकर चलेंगे। योजना के मुताबिक गैंग मेडिकल कॉलेज, नंदनपुरा, मुन्नालाल, हंसारी व जेल चौराहा सबस्टेशन पर मौजूद रहेगी। इनके पास एक सीयूजी नंबर भी होगा, जिसको सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि सूचना मिलते ही गैंग मौके पर पहुंचकर फाल्ट को ठीक कर सके।
‘हॉट गैंग बनाने के लिए जल्द ही टेंडर निकाले जा रहे हैं। जल्द से जल्द इस व्यवस्था को शुरू करने की कोशिश करेंगे।’
इंजी. आईपीएस तोमर, मुख्य अभियंता (वितरण)।
शहर में हैं 70 फीडर
शहर में हंसारी, नंदनपुरा, प्रेमनगर, खालसा सीपरी बाजार, मुन्नालाल, जेल चौराहा, रानीमहल, गल्ला मंडी, पंचवटी, उन्नाव गेट, सूती मिल, पुलिया नंबर नौ व बिजौली सबस्टेशन बने हुए हैं। इन सबस्टेशनों से 70 फीडर जुड़े हैं, जिनकी मदद से घर-घर बिजली पहुंचती हैं।