फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity thieves are enjoying free air from AC and cooler, stealing 20 percent electricity

Jhansi News: मुफ्त में एसी-कूलर की हवा खा रहे कटियाबाज, चुरा रहे 20 प्रतिशत बिजली

Fri, 13 Jun 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity thieves are enjoying free air from AC and cooler, stealing 20 percent electricity

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। लोग घरों में एसी-कूलर चलाने के लिए रात 10 बजे के बाद बिजली के तारों में कटिया फंसा रहे हैं और सुबह होने के पहले हटा दे रहे हैं। शहर के कई मुहल्लों में ऐसी स्थिति है। यहां के कटियाबाज कुल बिजली सप्लाई का 20 फीसदी चोरी कर मुफ्त में एसी, कूलर की हवा खा रहे हैं। अब विभाग ने इनसे निपटने के लिए सुबह छापे की कार्रवाई शुरू की है। इन इलाकों में स्मार्ट मीटर भी पूरी तरह नहीं लगे हैं।

शहरवासी गर्मी में बिजली के संकट से जूझ रहे हैं। ओवरलोडिंग से जहां कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग की समस्या है, वहीं आरडीएसएस के कार्यों के लिए कटाैती जारी है। इस अव्यवस्था से लाखों लोग उमस और बढ़ते तापमान से बेहाल हैं, जबकि बिजली चोर मस्त हैं। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाके हैं, जहां कटियाबाज मुफ्त की हवा खा रहे हैं। बिजली चोर मीटर बापपास, कटिया डाल और मीटर में छेड़खानी कर विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कटियाबाज मीटर लाइन को बाइपास कर देते हैं। रीडिंग री-स्टोर कर चोरी होती है। रात में इसी से एसी चलते हैं। घने मोहल्लों में तार के बीच तार दौड़ाकर, पोल के अंदर से तार डालकर कटिया लगाते हैं। मीटर में छेड़खानी कर चोरी हो रही है।
विज्ञापन


शहर के इन क्षेत्रों में ज्यादा चोरी

ऐवट मार्केट, तालपुरा, कसाई मंडी, सैय्यर गेट, झोकनबाग, सुभाषगंज, एमईएस, सिटी फीडर, थापक बाग, बिसातखाना, टोरिया, नगरा क्षेत्र, मुकरयाना, इतवारीगंज, उन्नाव गेट, आंतियाताल, दतिया गेट, नई बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली अफसरों से दो हाथ आगे कटियाबाज



कटियाबाज और बिजली चोर बिजली अफसरों से दो हाथ आगे हैं। उनके तरीकों को पकड़ पाना आसान नहीं है। यह कई तरह से चोरी करते हैं।



- अंधेरा होने या देर रात में कटिया लगाई जाती है।



- संदेह न हो, उसके लिए बकायदा कनेक्शन भी लेते हैं।

- बिजली चोरी में पड़ोसियों को भी सप्लाई दे देते हैं।



- नाले और सीवर लाइन के बगल से वैकल्पिक लाइन डालते हैं।

- बिजली विभाग की टीम पर घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाती है।



- विभाग के आउटसोर्स गैंग से भी सांठगांठ करके रखते हैं।

वर्जन -

बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान जारी है। अवर अभियंता स्तर पर टीमें मुहल्लों में पहुंचकर बिजली चोरी के मामले पकड़ रही है। एक सप्ताह में 12 से अधिक बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। - चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed