{"_id":"6824ef374d15333b5d0bbf7b","slug":"electricity-supply-to-two-dozen-localities-remained-suspended-for-three-hours-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-135126-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तीन घंटे बंद रही दो दर्जन मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तीन घंटे बंद रही दो दर्जन मोहल्लों की बिजली
विज्ञापन
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन में ब्रेकर लगाने का काम होने के चलते बुधवार को तीन फीडरों के करीब दो दर्जन मोहल्लों की बिजली तीन घंटे तक ठप रही। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा।
रोंड़ा उपकेंद्र से दो हाईटेंशन लाइनें गल्ला मंडी सब स्टेशन के लिए जाती हैं। यहां उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मरों से विभिन्न फीडरों की वीसीवी (मशीन) के माध्यम से पूरे शहर को बिजली दी जाती है। कई बार रोंड़ा से लाइन में वोल्टेज के उतार चढ़ाव से ट्रांसफार्मर के खराब होने की आशंका बनी रहती है। इससे बचाव के लिए ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। बुधवार दोपहर 3:20 बजे गल्ला मंडी सब स्टेशन पर ब्रेकर लगाने के लिए शटडाउन लिया गया। इससे फीडर एक, तीन और बिहारी राशन फीडर की बिजली बंद कर दी गई। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले मोहल्लों घुसयाना, जेल चौराहा, अजीतापुरा, लकड़यापुरा, बड़ापुरा, सरदारपुरा, तलेयापुरा, कसाई मंडी, पानी की टंकी, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, अभिलाषा पेट्रोल पंप से होकर तुवन चौराहा से डीएम आवास, स्टेट बैंक के पास, विजया बैंक, नहर रोड आजादपुरा में सोनी मिलन पैलेस के अलावा फीडर तीन के मोहल्ला कंचनघाट, पंचमुखी, बड़ी नहर के पास शिवनगर कॉलोनी, गौर कॉलोनी, तालाबपुरा डैम कॉलाेनी, करीमनगर और बिहारी राशन लेड़ियापुरा आदि क्षेत्र की बिजली बंद रही। करीब तीन घंटे बाद शाम को 5:22 बजे बिजली सुचारु की जा सकी। प्रभारी अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि ब्रेकर का काम होने के कारण तीन घंटे सप्लाई बाधित रही।
00000
पांच से छह घंटे मिल रही सप्लाई
बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र स्थित बिरधा पावर हाउस के कुछ फीडरों पर 10 से 15 घंटे तो खितवास के पुराना फीडर से छह घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल रही है। खितमास के पुराना फीडर से कस्बा के करीब 33 फीसदी उपभोक्ताओं को सप्लाई मिलती है। कम सप्लाई और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। कस्बा निवासी गुलाब साहू ने कहा कि हमारा कनेक्शन पुराना खितवास फीडर पर है, जिससे 24 घंटे में केवल 5 से 6 घंटे बिजली मिल रही। राजेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पटौवा फीडर पर 10 से 15 घंटे ही बिजली मिल रही है, लो वोल्टेज और दिक्कत पैदा कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
000000
सहरिया बस्ती तीन दिन से अंधेरे में
तालबेहट। तीन दिन पहले आई आंधी से ग्राम सभा रजावन की आदिवासी बस्ती में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से खंभा और तार टूट गया। इससे आदिवासी बस्ती की बिजली गुल हो गई। बुधवार को महिलाओं ने तहसील में एसडीएम से शिकायत करते हुए लाइन ठीक करवाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में तीन दिनों से बिजली न मिलने से काफी पेरशानी हो रही है। शिकायती पत्र पर रामवती, रमी, काशीबाई, बबीता, अजबवती, पुनिया, मीरा, मुन्ना, देवेंद्र आदि के हस्ताक्षर थे।
000000000
बिजली कटौती से लोग परेशान
महरौनी। बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों का और भी बुरा हाल है। रोस्टर के अनुसार कहीं भी सप्लाई नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लाइनमैन जिस फीडर को बंद करना चाहते हैं बंद कर देते हैं। कम सप्लाई के साथ रीडिंग लेने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं को मनमाने बिल बनाकर दे रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।