फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity stalled for eight hours in twenty-five localities of the metropolis, water crisis

महानगर के पच्चीस मुहल्लों में आठ घंटे ठप रही बिजली, पानी का रहा संकट

Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity stalled for eight hours in twenty-five localities of the metropolis, water crisis
झांसी। शनिवार को नगरीय वितरण खंड प्रथम के पंचवटी सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन की केबल में आग लग जाने से शहर के पच्चीस मुहल्लों में सारा दिन बत्ती गुल रही। दोपहर को बारह बजे सप्लाई ठप हुई और रात को साढ़े आठ बजे आई। अब बत्ती नहीं तो पानी नहीं। पानी के लिए भी पचास हजार की आबादी परेशान रही। हैंडपंपों पर पानी के लिए लाइन लगी रही।
विज्ञापन

महानगर स्थित पंचवटी पावर हाउस में शनिवार की दोपहर तकरीबन 12:30 बजे इनकमिंग मशीन की केबल में आग लग गई। जिसके कारण इस मशीन से जुड़े उन्नाव गेट, नालंदा और पंचवटी फीडर की सप्लाई लगातार आठ घंटे ठप रही। जिससे फीडर से जुड़े दारीगरान, भैरोखिड़की, रिशी कुंज, सजरिया कॉलोनी, पंचवटी, इतवारी गंज, अलीगोल खिड़की, राई का ताजिया आदि क्षेत्रों में रहने वाले तकरीबन 50 हजार की आबादी को बिजली और पानी की समस्या से रात तक जूझना पड़ा। टंकियों का पानी खाली होने के बाद परेशान लोगों ने हैंडपंप का सहारा लिया। भीषण गर्मी में नौ घंटे तक घरों में बिजली नहीं आने के कारण लोग बिलबिला उठे। इस दौरान घरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए। देर रात तक विभाग के कर्मचारी और अधिकार केबल को सही कराने में लगे रहे। इसके बाद रात तकरीबन 8:30 बजे बिजली की सप्लाई को सुचारू करा दिया गया। एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सब स्टेशन पर लगी इनकमिंग मशीन की केबल (ट्रांसफार्मर ) से फीडर में सप्लाई करने वाली मशीन की केबल में आग लग गई। जिसके कारण तीन फीडरों की सप्लाई ठप हो गई थी। देर रात तक मरम्मत कराकर बिजली सप्लाई को सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed