फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity remained stalled for seven hours in Nandanpura and Lahargird.

Jhansi News: नंदनपुरा और लहरगिर्द में सात घंटे तक ठप रही बिजली

Mon, 01 Jul 2024 06:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained stalled for seven hours in Nandanpura and Lahargird.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बारिश के बीच तापमान घटने से बिजली की मांग में कमी आने के बाद भी आपूर्ति सुधर नहीं रही है। रविवार सुबह से नंदनपुरा और लहरगिर्द मोहल्ले की बिजली सात घंटे तक ठप रही। अन्य इलाकों में भी बिजली की आवाजाही लगी रही।

सुबह साढ़े छह बजे अंडर ग्राउंड मेन लाइन में फाल्ट होने के कारण तकरीबन सात घंटे नंदनपुरा और लहरगिर्द इलाके की बिजली गुल रही। इससे बीस हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर पेयजल की काफी किल्लत हुई। वहीं, मेडिकल फीडर की 33 केवी के लाइन में फाल्ट आने के कारण वीरांगना नगर इलाके की बिजली तकरीबन दो घंटे तक बंद रही। अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि लाइन में फाल्ट की सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजा गया। फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed