फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity department employees attacked, assaulted in Dhikoli

ढिकौली में बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला, मारपीट

Thu, 14 Jul 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity department employees attacked, assaulted in Dhikoli
झांसी। रक्सा थाना इलाके में बुधवार को कनेक्शन काटने से गुस्साए बकायेदारों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई। आरोपियों ने एकमुश्त समाधान योजना के शिविर के दौरान घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। वारदात से महकमे के कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

रक्सा के ग्राम ढिकौली में बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान योजना के शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें बकायेदारों के बिल जमा कराए गए, जबकि बकाये की अदायगी न करने वालों के संयोजन काटे गए। गांव के एक बकायेदार पर 18,000 रुपये का विद्युत बिल बकाया था। भुगतान न करने पर मीटर रीडर धर्मेश व संजय तथा लाइनमैन कल्याण सिंह ने मौके पर पहुंचकर कनेक्शन काट दिया। इससे बकायेदार गुस्सा गए। उन्होंने तीनों को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बकायेदारों ने विद्युत कर्मचारियों को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे वहां चीखपुकार मच गई। जानकारी होने पर विभाग के उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार, टीजी-2 देवेंद्र यादव व अवर अभियंता लक्ष्मीनारायण वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। बकायेदार ने उनके साथ भी अभद्रता की। किसी तरह बिजली विभाग की टीम गांव से निकलकर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की ओर से तहरीर दे दी गई, एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed