फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity defaulters 175880, registration in OTS only 35131

Jhansi News: बिजली के बकायेदार 175880, ओटीएस में पंजीकरण सिर्फ 35131

Sat, 15 Feb 2025 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Electricity defaulters 175880, registration in OTS only 35131

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बिजली के बकाया बिलों पर ब्याज में छूट का शनिवार को आखिरी दिन रहेगा। इसके बाद ब्याज समेत बकाया बिल देना होगा। वहीं, गुरुवार रात आठ बजे तक झांसी जिले में 175880 बकायेदारों में से 35131 ने ही पंजीकरण कराया है।



बिजली विभाग ने बकाया बिलों की वसूली के लिए 15 से 31 दिसंबर तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस स्कीम) शुरू की थी। योजना का दूसरा चरण एक जनवरी से 15 जनवरी के बजाय 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था। वहीं, तीसरा चरण 15 फरवरी यानी शनिवार को समाप्त हो जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के झांसी जिले में गुरुवार तक बकायेदारों के पंजीकरण बहुत कम रहे।
विज्ञापन


इससे अधिकारियों के माथे पर चिंता है। इसकी वजह है कि उच्चाधिकारियों ने पहले ही बकायेदारों के कम पंजीकरण होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि प्रथम व द्वितीय चरण में खराब प्रदर्शन करने वाले 46 कर्मी (टीजी-टू) और 10 जेई को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






किश्तों में भुगतान का है प्रावधान



ओटीएस स्कीम में बकायेदारों से बिल जमा कराने के लिए न सिर्फ ब्याज में राहत मिल रही है बल्कि किश्तों में भी भुगतान करने का प्रावधान किया गया है।






डिवीजन बकायेदार पंजीकरण



झांसी देहात 61903 12352

मऊरानीपुर 78087 10581



झांसी प्रथम 17740 6420

झांसी द्वितीय 18150 5778
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed